मध्य प्रदेश

दतिया में दो पक्षों में विवाद के दौरान फायरिंग, एक महिला की मौत

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सरपंच पति की फायरिंग से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। शराब पीने के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद सरपंच पति ने गोली चला दी। वहीं इस मामले में 13 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

घटना जिले के वनवास गांव में शनिवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को गांव के रतिराम यादव का सरपंच अरविंद्र यादव के भाई रविन्द्र से शराब पीने को लेकर विवाद हो हुआ था। ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया था। लेकिन शनिवार रात को सरपंच अरविंद्र अपने साथियों के साथ रतिराम के घर पहुंच गया। मारपीट के दौरान फायरिंग कर दी। गोली रतिराम की बहू अहिल्या के सीने में लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक गोली उसकी भतीजी को लगी, वो अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद से आरोपी फरार हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News