मध्य प्रदेश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्कूली बच्चों के साथ इंदौर के बिजासन के अटल वन में किया पौधरोपण

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में इंदौर में चल रहे 51 लाख पौधे लगाने के महा अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने इंदौर के बिजासन के समीप अटल वन में पौध-रोपण भी किया। श्री बिरला ने पौध-रोपण अभियान को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के दुषपरिणामों का सामना कर रहा है ऐसे में यह अभियान पर्यावरण अनुकूलता की दिशा में देश और दुनिया को नया दृष्टिकोण देते हुए नई राह दिखायेगा।

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली” के मंत्र को आत्मसात करते हुए इंदौर के नागरिकों ने 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है जो पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है। प्रबुद्धजनों से आग्रह किया कि पर्यावरण संवर्धन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में युवा पीढ़ी की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें।

लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान शुरू किया है। इस अभियान को मध्यप्रदेश विशेषकर इंदौर में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। यह अभियान जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि पौध-रोपण हमारी संस्कृति, संस्कार एवं अध्यात्म से जुड़ा हुआ है। यह अभियान वर्तमान के साथ भविष्य को भी सुखद बनाने का अभियान है। देश एवं विश्व की पर्यावरण संबंधी चुनौतियों के समाधान का माध्यम भी बनेगा।

वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, पशुपालन मंत्री श्री लाखन पटेल, सांसद श्री शंकर लालवानी , उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य श्री महेन्द्रसिंह, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, ‍विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News