मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द पोस्टल से सम्मानित होने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को रूस में सर्वोच्च नागरिक सम्मान ” ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द पोस्टल” से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने पर समस्त भारत वर्ष के लिए गर्व का विषय है। यह राष्ट्रीय गौरव का क्षण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री को प्राप्त यह सम्मान संपूर्ण विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

पीएम मोनी ने कहा ये सम्मान पूरे भारत वर्ष का है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के साथ शिखर वार्ता में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा कि जंग के मैदानों से शांति का रास्ता नहीं निकलता है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति संभव नहीं होती है। समाधान के लिए वार्ता जरूरी है।’ मोदी को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में असाधारण सेवाओं के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News