धर्म

भारत के अलावा अन्य देशों में गुरु पूर्णिमा का उत्सव कैसे मनाया जाता है?

Guru purnima

भारत में गुरु पूर्णिमा का महोत्सव बेहद खूबसूरती से मनाया जाता है, विशेषकर कई स्थानों पर यह उत्सव कई दिनों तक चलता है, खासकर जगतगुरुओं के आश्रमों में। क्या आप जानते हैं कि गुरु पूर्णिमा का उत्सव भारत के अलावा अन्य देशों में भी मनाया जाता है? आज हम इसी पर चर्चा करेंगे, लेकिन पहले भारत में मनाए जाने वाले गुरु पूर्णिमा के बारे में बात करते हैं।

कैसे मनाया जाता है भारत देश में गुरु पूर्णिमा का महोत्सव

गुरु पूर्णिमा, भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे गुरु की महिमा को मानते हुए मनाया जाता है। यह दिन गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक है, जब शिष्य अपने गुरु के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं। इस दिन के लिए विशेष तैयारियाँ की जाती हैं, जैसे कि पूजा, ध्यान, और गुरु की तस्वीरों के समक्ष दीप जलाना।

गुरु पूर्णिमा के दिन साधक और भक्त सुबह-सुबह स्नान कर अपने गुरु के नाम का जप करते हैं। फिर वे अपने गुरु की तस्वीर या मूर्ति के सामने फूल, फल, और मिठाइयाँ चढ़ाते हैं। इस दिन, लोग श्रद्धा से गुरु के चरणों में अर्चना करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं।

कई जगहों पर संगठनों या संस्थानों द्वारा विशेष आयोजन किए जाते हैं। प्रवचन, सत्संग, और ध्यान साधना के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। विद्यार्थी और शिष्य इस अवसर पर अपने ज्ञान और अनुभव को साझा करते हैं। गुरु पूर्णिमा पर शिक्षा, संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति एक नई ऊर्जा मिलती है। गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस प्रकार, गुरु पूर्णिमा का महोत्सव भारत में भक्ति, श्रद्धा, और गुरु के प्रति कृतज्ञता का एक अद्भुत प्रतीक है।

भारत में कैसे मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का उत्सव

१. पूजा और आरती : भारत में शिष्य अपने गुरुओं का बहुत सम्मान करते हैं। हिंदू धर्म गुरु का स्थान ईश्वर तुल्य मन गया है इसलिए इस दिन शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते हैं, उन्हें पुष्प, मिठाई और अन्य भेंट चढ़ाते हैं।

२. भजन : शिष्य अपने गुरु को अपने गुरु की आरती गाने के पश्चात ईश्वर के भजन गुरुओं को सुनाते हैं। भारत में इसके लिए मंदिरों और आश्रमों में विशेष भजन-कीर्तन समारोह आयोजित किए जाते हैं।

३. गुरु की पादुका पूजा : गुरु हो या ईश्वर पादुका का महत्व बहुत है। इसलिए शिष्य अपने गुरु की पादुका की विशेष पूजा करते है और उन्हें आदर-सम्मान दिया जाता है।

४. प्रवचन : गुरु की आरती और सम्मान के बाद गुरु अपने शिष्य को प्रवचन या विशेष सिख देते हैं। इसके लिए विशेष सत्संग का आयोजन होता है, जहाँ आध्यात्मिक चर्चा की जाती है।

५. दक्षिणा : इस दिन शिष्य अपने गुरु को दक्षिणा और सेवा प्रदान करते हैं, जो उनके प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

६. विशेष आयोजन : गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं के सम्मान के लिए आश्रमो में विभिन्न धार्मिक संस्थानों और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहाँ लोग गुरु पूर्णिमा का महत्व और गुरु के उपदेशों को समझते हैं।

भारत में गुरु पूर्णिमा वैसे तो सभी जगह एक जैसे ही होती है मगर विभिन प्रांतों में विभिन्न तरीकों से गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।

अन्य देशों में गुरु पूर्णिमा का उत्सव

देश कोई भी गुरु का सम्मान सभी जगह किया जाता है। गुरु हमारी जिंदगी में विशेष स्थान रखता है। मां बाप से बढ़कर भी गुरु का स्थान माना गया है। इसी लिए गुरु पूर्णिमा लगभग सभी देशों में मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि भारत के अलावा अन्य देशों में गुरु पूर्णिमा का उत्सव कैसे मनाया जाता है।

नेपाल : भारत का पड़ोसी देश नेपाल में गुरु पूर्णिमा को विशेष रूप से बौद्ध धर्म के अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है। क्योंकि नेपाल में बौद्ध धर्म ही नेपाल विशेष रूप से स्थापित है। इसलिए यहाँ पर गुरु पूर्णिमा के दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

श्रीलंका : श्रीलंका में गुरु पूर्णिमा को पेराहेरा उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें बौद्ध मठों में विशेष पूजा और धार्मिक कार्यक्रम होते हैं।

फिजी : फिजी में भारतीय मूल के लोग रहने के कारण यहां भी लोग या शिष्य गुरु पूर्णिमा को मंदिरों में विशेष पूजा और भजन-कीर्तन के साथ मनाते हैं।

यूरोप और अमेरिका : अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग गुरु पूर्णिमा को अपने-अपने गुरुओं के आश्रमों में मनाते हैं। यहाँ प्रवचन, भजन-कीर्तन, और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जो अमेरिकन लोगो होते हैं वे अपने गुरु के जाते हैं और विशेष सम्मान के लिए एक फूलों का गुलतदस्ता लेके जाता हैं।

अभी पिछले साल ही अमेरिका में दस हजार लोगों ने टेक्सास के एलन ईस्ट सेंटर में एक साथ भगवत गीता पड़ी थी। गीता पाठ के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे शामिल हुए थे। गुरु पूर्णिमा का पर्व हर स्थान पर गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान को प्रकट करने का एक माध्यम है, और यह विभिन्न संस्कृतियों में समान रूप से महत्व रखता है।

गुरु पूर्णिमा क्यों मनाते हैं? गुरु पूर्णिमा का महत्व क्या है?

Comments

1 thought on “भारत के अलावा अन्य देशों में गुरु पूर्णिमा का उत्सव कैसे मनाया जाता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News