ब्यूटी टिप्स & ट्रिक्स मेकअप

लिप्स को आकर्षक बनाए रखने के आसान और प्रभावी उपाय

How to make attractive lips

लिप्स आपकी खूबसूरती का महत्वपूर्ण अंग है। यदि लिप्स खूबरसूरत नहीं हैं तो बेशक आपकी खूबसूरती में कमी देखी जा सकती है। इसलिए आपको लिप्स का खास ध्यान रखना पड़ सकता है। लिप्स को आकर्षक बनाने के लिए हम यहां कुछ तरीकों पर बात करेंगे जिनसे आप अपने लिप्स को आकर्षित बना सकती हैं।

अपने लिप्स को आकर्षक बनाने के लिए मैं क्या करूं ?

होंठ हमारे चेहरे का सबसे खूबसूरत पार्ट होता है, होंठ हमेशा स्वस्थ और हाइड्रेटेड रहेंगे, तभी वे सबसे अच्छे दिखेंगे। आप अपने होंठों को कैसे आकर्षक बना सकती हैं इसके लिए कुछ प्रभावी और असरदार उपाय :

सही रंग का चुनाव :

अपने होंठों के लिए सही रंग का चयन करना जरूरी है। आपको अपने स्कीन टोन के आधार पर रंग का चुनाव करना होगा। हो सकता है आपको पिंक, ब्राउन, लाल या गहरा लाल जैसे रंगों कुछ पसंद हो तो इनमें से जो आपको पसंद हो अपने स्कीन टोन के हिसाब से चयन कर लीजिए।

सही टेक्चर का इस्तेमाल करना:

खूबरसूरत होंठों के लिए सही टेक्चर का चयन बहुत मायने रखता है। बाजार में लिप्स टेक्चर में मैट, सतिन, क्रीमी, ग्लॉसी या शीमर जैसे विभिन्न टेक्चर उपलब्ध होते हैं आपकी स्कीन टोन अथवा आपकी पसंद के आधार आप इनमें से चुन सकते हैं। परंतु ध्यान रखे, इन टेक्चर के साथ आपको हमेशा होंठों का ख्याल रखना होगा जिसके लिए आपको नमीपूर्ण बात करनी पड़ेगा। मैं यहां आपको होठों को मुलायम रखने के लिए बाम या मोइस्चराइजर का उपयोग करने की सलाह दूंगी। लेकिन आप अपने स्कीन स्पेशलिस्ट से चर्चा करने के बाद ही इसका उपयोग करें, क्योंकि सभी का स्कीन टोन विभिन्न प्रकार का होता है।

मेरे होठों के लिए कौन सा टेक्चर सही रहेगा:

यह आपकी व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है कि आप कौन-सा टेक्चर होंठों के लिए रखना चाहती हैं। मैंने देखा है कि कुछ लोग मैट टेक्चर को अधिक पसंद करते हैं। जो मट मटिन फिनिश देता है। हालांकि यह सामान्य-सा दिखने वाला होता है। वहीं कुछ लोग सतिन टेक्चर को ज्यादा पसंद करते हैं, जो होंठों को चमकदार और ग्लॉसी बनाता है। तो यह आप अपनी व्यक्तिगत पसंद के आधार पर टेक्चर का चयन करें और अपनी आकर्षकता को बढ़ाने के लिए उसे अपनाएं।

होंठों का कौन-सा टेक्सचर मुझे ज्यादा आकर्षक बनायेगा

मैं यहां आपको ग्लॉसी लिपस्टिक की सलाह दूंगा। ग्लॉसी लिपस्टिक आपको अधिक ग्लैमरस लुक देगा। जिसको आप खास अवसरों पर ट्राई कर सकती हैं।

लिप प्राइमर और बाम का उपयोग कैसे करूं

लिप प्राइमर : जी हां, आप यदि लिप प्राइमर लगाती है तो आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी साथ ही साथ आपके लिप्स की सतह को चिकना बनाये रखेगी। यदि आपके होंठ एक्सफोलिएट और मॉइस्चराइज होने लगें हैं तो अब आपको लिप प्राइमर लगा लेना चाहिए। लिप्स प्राइमर लगाने के लिए आप इसे थोड़ी मात्रा में ही लें और अपने होठों पर समान रूप से लगाएं।

लिप बाम : आपके लिप्स को हाइड्रेटेड और ताजा बनाये रखने के लिए उन्हें मॉइस्चराइज़ करना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए अपने होठों पर लिप बाम का प्रयोग कर सकती हैं। लिप बाम होंठों को शुष्क हवा, हवा और ठंडे तापमान से बचाने में मदद करता है।

लिप्स को आकर्षक बनाने के सही तरीके क्या है।

आपके होठों के आकर्षण को बढ़ाने में लिप लाइनर सबसे ज्यादा मदद करता है। लिप लाइनर लगाने से आपके लिप्स सही मायने देखते हैं। लिप लाईनर आपकी लगाई हुए लिपस्टिक को फैलने से रोकता है। लिप लाईनर लगाने के लिए अपने लिपस्टिक के रंग अनुसार मैचिंग करें।

असमान्य होंठ के लिए :

यदि आपका ऊपरी लिप और निचला लिप का साइज आपस में मेल कराने के लिए आप लिप पेंसिल काहस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप हल्के हाथ से धीरे-धीरे लिप लाईनर लगायें और फिर ब्लैंड करें।

पतले होंठ के लिए :

पतले होंठ को मोटा दिखाने के लिए आप डार्क कलर के लिप लाईनर को अपने होंठो के शेप से बाहर की ओर लगाएं और फिर उसे ब्लैंड कर लें।

लिप्स को आकर्षक बनाए रखने के लिए कौन सी सावधानियाँ बरतें

  • हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले लिपस्टिक और लिप बाम का ही चयन करें।
  • नियमित रूप से लिप बाम या हाइड्रेटिंग लिप ट्रीटमेंट का उपयोग करें।
  • नए लिपस्टिक या बाम का उपयोग करने से पहले अपने हाथ पर टेस्ट करें।
  • लिप प्राइमर का सही मात्रा में उपयोग करें ताकि लिप्स की सतह स्मूथ रहे।
  • लिप्स को साफ करने के लिए लिप स्क्रब का प्रयोग करें।
  • लिपलाइनर का रंग लिपस्टिक के रंग से मेल खाता हो, ताकि यह नेचुरल लगे।
  • मेकअप हटाने के बाद लिप्स को मॉइश्चराइज करें ताकि वे सूखे और फटे न हों।

इन सावधानियों को ध्यान में रखते हुए आप अपने लिप्स को आकर्षक और स्वस्थ बनाए रख सकती हैं।

Comments

1 thought on “लिप्स को आकर्षक बनाए रखने के आसान और प्रभावी उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News