छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में 50 लाख लोगों को सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य दिया

Chhattisgarh BJP : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 1 सितंबर को नई दिल्ली में भाजपा ने अपना राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया. इसी के तहत छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक कार्यक्रम में हुई, जिसमें मुख्यमंत्री साय राज्य में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराने वाले पहले पार्टी सदस्य बने।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्यता अभियान संगठन और देश को मजबूत करने का एक अवसर है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में 50 लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। मैं सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूँ कि वे घर-घर, गली-गली, गांव-गांव तक पहुंचे और भाजपा का संदेश जन-जन तक पहुंचाए।

देखें वीडियो

हमारे समर्पित कार्यकर्ता लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उत्साह और ऊर्जा से भरे हुए हैं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारे समर्पित कार्यकर्ता प्रदेश में सदस्यता के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उत्साह और ऊर्जा से भरे हुए हैं। आइए, इसी ऊर्जा के साथ हम मिलकर संगठन को और भी सशक्त बनाएं और इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएं।

भाजपा से जुड़ चुके हैं रिकॉर्ड 18 करोड़ नए सदस्य
वर्ष 2014 और 2015 के बीच चलाए गए भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा ने रिकॉर्ड 11 करोड़ नए सदस्य पार्टी से जोड़े थे. वहीं वर्ष 2019 में भाजपा ने सदस्यता अभियान कुछ समय के लिए शुरू किया था, तब पार्टी ने करीब 7 करोड़ लोगों ने सदस्यता ग्रहण की थी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News