फैशन मध्य प्रदेश

Femina Miss India World 2024 : उज्जैन की निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया 2024

निकिता ने बुधवार को मुंबई में आयोजित हो रहे फेमिना मिस इंडिया-2024 कांटेस्ट में मिस इंडिया का खिताब हासिल किया। निकिता पोरवाल को सौंदर्य प्रतियोगिता के 60वें संस्करण में फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया। उन्हें यह ताज राजस्थान की निवर्तमान खिताबधारी नंदिनी गुप्ता से मिला, जिन्होंने 2023 से यह खिताब अपने पास रखा हुआ था।

स्कूल: कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
कॉलेज: महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा
पेशा: अभिनेता, मॉडल
रुचियाँ: लेखन, पठन, रंगमंच नाटक

आयोजन में करीब 40 राज्यों की लड़कियां हुई शामिल

मध्यप्रदेश से करीब 200 लड़कियों ने इसमें भाग लिया था। प्रथम राउंड दिल्ली में हुआ था, जिसमें से टॉप 5 में मेरा सिलेक्शन हुआ। टॉप 5 का सेकंड राउंड मुंबई में आयोजित हुआ, जिसमें से एक स्टेट से एक पार्टिसिपेंट चुनना था, उसमें भी मैं चुनी गई। इस आयोजन में करीब 40 राज्यों की अलग- अलग लड़कियां अपने-अपने स्टेट को रिप्रजेंट कर रही थीं। अब निकिता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उज्जैन की निकिता पोरवाल ने प्रदेश का नाम किया रोशन

उज्जैन के अशोक पोरवाल की बेटी निकिता पोरवाल ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश 2024 का खिताब जीतने पर निकिता को बधाई। निकिता वाकई कमाल की हैं और हमें और मध्य प्रदेश को आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है। उनकी खूबसूरती, प्रतिभा और आत्मविश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। प्रदर्शन कला के प्रति उनका प्रेम रंगमंच में उनकी भागीदारी के माध्यम से प्रस्फुटित हुआ, जहां उन्होंने 60 से अधिक नाटकों में भाग लिया।

हमारे और पूरे देश के लिए गर्व की बात : निकिता के पिता

निकिता के पिता अशोक पोरवाल ने बताया कि यह हमारे और पूरे देश के लिए गर्व की बात है। निकिता कई सालों से इस खिताब के लिए दिन रात मेहनत कर रही थीं। निकिता ने बहुत ही छोटी उम्र में रामलीला में सीता और राधा जैसे अहम किरदार बखूबी निभाए हैं।

पहली फेमिना मिस इंडिया कब हुई?

पहली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता 1964 में हुई थी, जिसमें मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री को उद्घाटन खिताब के रूप में ताज पहनाया गया था। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित मिस यूनिवर्स 1964 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और स्पेन में मिस नेशंस 1964 कार्यक्रम में भी भाग लिया।

अब निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड की तैयारी करेंगी और भारत देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगी, यही भारत वासियों की उम्मीद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News