Indica Easy Hair Colour Shampoo : सामग्री के लाभ बालों को सुपरफूड देते हैं, बालों की जड़ों को कंडीशन और मजबूत करते हैं, सफेद बालों को छुपाते हैं और बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं। कंपनी का कहना है कि शैम्पू हेयर कलर का नो अमोनिया फॉर्मूला पुरुषों और महिलाओं के लिए लंबे समय तक चलने वाला समृद्ध रंग देता है।
Indica Easy Hair Colour Shampoo उपयोग करने का आसान और सही तरीका:
सबसे पहले हम Shampoo को लगाने का तरीका देखते हैं, प्रोडक्ट का सही परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आपको ये ध्यान रखना होगा कि आपके बाल सूखे हों वैसे इसे लगाने से पहले बालों को धोना जरूरी नहीं है, लेकिन वे सूखे होने चाहिए।
- दस्ताने पहनें: हाथों को रंगने से बचाने के लिए दिए गए दस्ताने पहनें। दस्ताने आपको पैक के साथ मिल जायेंगे जो आप आसानी से पहन सकते हैं।
- शैम्पू को कैसे लगाएं: Indica Easy Hair Colour Shampoo को लगाने के लिए किसी महारथ की जरूरत नहीं है बस आप Indica Easy Hair Colour Shampoo को सीधे बालों पर लगाएं और अच्छी तरह फैलाएं।
- 5-10 मिनट तक बालों में मसाज करें ताकि रंग अच्छे से मिल जाए। इसके बाद 10 मिनट तक छोड़ दें। आपको लगने के निर्देश पैक के साथ मिल जायेंगे उसको अच्छे से पढ़ें।
- पानी से धो लें: अब आप सामान्य पानी से अपने बाल धो लें और सुखा लें।

Indica Easy Hair Colour Pouch उपयोग करने का सही और आसान तरीका:
सबसे पहले एक कटोरी में पूरा पाउच खाली करें। उसे अच्छे मिक्स करें। यदि निर्देश में पानी या किसी अन्य चीज को मिलाने को कहा गया हो तो उसे मिलाएं। इसे बालों की जड़ों से सिरों तक अच्छे से लगाएं।
10-15 मिनट तक इसे लगा रहने दें उसके बाद हल्के गुनगुने या ठंडे पानी से धो लें।
Indica Easy Hair Colour shampoo लगाने में सावधानियां
- रंग लगाने से पहले पैच टेस्ट करें, ताकि एलर्जी से बचा जा सके।
- आंखों में न जाने दें।
- हमेशा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- Indica Easy Hair Colour Shampoo बिना झंझट वाला आसान तरीका है, जबकि Pouch वेरिएंट को थोड़ा मिक्स करके लगाना पड़ता है।
note : कृपया इस प्रोडक्ट्स को उसे करने से पहले अच्छे से यूजर गाइड पड़ लें एवं अपने ब्यूटी सलाहकार से सलाह लेने के बाद ही इसको उपयोग में लाएं। क्योंकि सभी की स्किन अलग अलग होती है। इसलिए ये प्रोडक्ट आपकी त्वचा के लिए नुकसान दायक तो नहीं पहले इस बात को पक्का कर लें उसके बाद ही इसे यूज करें।
image credit : Amazon
Comments