धर्म

Shukra gochar 2024 : शुक्र गोचर 2024 तारीख और उपाय

Shukar Gochar 2024:  शुक्र 2024 में कई बार अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक व नकारात्मक पड़ेगा। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि सुख-समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र गोचर 2024 का प्रभाव किस राशि के जातकों पर शुभ व किस राशि के जातकों पर अशुभ रूप से पड़ेगा।

शुक्र और चुनौतियाँ : सिंह राशि में शुक्र कई सकारात्मकताएँ लाता है। शुक्र का ये गोचर कई प्रकार की चुनौतियाँ देता है। रिश्तों में अहंकार के टकराव, अभिमान और जिद्द से सावधान रहें। सिंह राशि में शुक्र कल्पना शक्ति, मनोरंजन और लक्जरी उद्योगों को बढ़ावा देने वाला है।

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का सिंह राशि में आना धन की वृद्धि करने वाला है। आपको धन की वृद्धि के साथ विद्या की प्राप्ति भी होगी। जो छात्र उच्च विद्या के लिए प्रयास कर रहे थे, उनके लिए नए मार्ग खुलेंगे। शुक्र के गोचर के दौरान प्रेमी युगल एक दूसरे को प्रेम के दृष्टिकोण से और बेहतर ढंग से समझने में कामयाब होते हैं और इससे उनके रिश्ते में मजबूती तो आती ही है, साथ ही साथ वे एक दूसरे के प्यार में रंगे हुए नजर आते हैं। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का सिंह राशि में आना शुभ लाभ की स्थिति बना रहा है। आपको धन का सुख प्राप्त होगा। भवन, वाहन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। यदि आप घर में किसी आयोजन की योजना बना रहे हैं, तो योजनाएं सफल होंगी। आपको इस गोचर के दौरान शुक्र ग्रह के बीज मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का यथासंभव जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का सिंह राशि में आना, आपके भाई बहनों के सुख में वृद्धि करेगा। पराक्रम में वृद्धि होने का योग बनेगा। इस समय में लोगों से संबंध बढ़ेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। आपको देसी गाय का शुद्ध घी किसी मंदिर अथवा धार्मिक स्थान पर दान करना चाहिए।

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों को शुक्र के सिंह राशि में आने से दांतों में कष्ट होने की संभावना है। घर में किसी मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। मन को शांत रखें। आपको भोजन के लिए चांदी के बर्तनों का प्रयोग करना चाहिए।

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन सुख एवं ऐश्वर्य की वृद्धि करेगा। शुक्र आपके लग्न में गोचर करेंगे, इस समय में आपके मन में चंचलता का बढ़ना स्वाभाविक है। आपकी कल्पना शक्ति में वृद्धि होगी।  आपको शुक्रवार के दिन भगवान शिव को श्वेत पुष्प अर्पित करने चाहिए।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का सिंह राशि में गोचर आपके लग्न से 12 वें भाव में हो रहा है। जिससे आपका खर्च अधिक होने के योग हैं। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। आपको शुक्रवार के दिन भगवान शिव को श्वेत पुष्प अर्पित करने चाहिए।

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए शुक्र का सिंह राशि में गोचर बहुत शुभ फल लेकर आया है। आपको लाभ होने के योग बनेंगे। धन का विशेष लाभ देखने को मिलेगा। यदि आप शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं, तो आपको अचानक लाभ हो सकता है। आपको अपने बेडरूम के दरवाजे पर अंदर की ओर शाम के समय में कपूर का दीपक जलाना चाहिए।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर सिंह राशि में होने से आपके दशम भाव को प्रभावित करेगा। जिससे आपको लिक्विड पेट्रोलियम से जुड़े हुए कार्यों में विशेष लाभ होने की संभावना है। घर की सुंदरता को बढ़ाने वाले उपकरणों का व्यापार करने वाले व्यापारियों को विशेष लाभ होने का योग बनेगा। आपको एक चांदी का छल्ला पहनना चाहिए।

धनु राशि 

धनु राशि वालों को शुक्र का राशि परिवर्तन सफलता देने वाला सिद्ध होगा। आपके सभी कष्टों को समाप्त करेगा, साथ ही सभी कार्य में सफलता प्रदान करेगा। ये समय आपके लिए नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छा सिद्ध होने वाला है। सभी महिलाओं का सम्मान करें और सफेद गाय की सेवा करें।

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर सिंह राशि में होने से जीवन में स्वास्थ्य को लेकर परेशानी पैदा हो सकती हैं। आपको किसी पुराने रोग के उभरने के योग बनेंगे, खान-पान का विशेष ध्यान रखें।  आपको सफेद गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का सिंह राशि में गोचर होने से आपका सप्तम भाव प्रभावित होगा। सप्तम भाव में शुक्र का गोचर आपके जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों को मधुर बना देगा। इस समय में अपने और आपके जीवन साथी में रोमांस की अधिकता बनी रहेगी। आपको शुक्रवार के दिन स्फटिक की माला से श्री महालक्ष्मी मंत्र का जाप करना चाहिए।

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर सिंह राशि में होने से आपका छटा भाव प्रभावित होने वाला है। इस समय में आपका शत्रु पक्ष कमजोर होगा। यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आपको समझौता करने के लिए पहल करनी चाहिए। सभी फैसले आपके पक्ष में होने का योग बनेगा। शुक्रवार के दिन अपने नहाने के जल में थोड़ा सा दही मिलाकर स्नान करें।

व्यक्तिगत परिणाम, व्यक्तिगत जन्म कुंडली और परिस्थितियों के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। कोई भी उपाय करने से पहले अपने ज्योतिष से संपर्क करें

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News