मध्य प्रदेश

बालाघाट बना नक्सल मुक्त: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर जवानों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री बोले: बालाघाट के नाम में ही बल है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बालाघाट के नाम में ही “बल” समाहित है।
इस जिले ने अपने आत्मबल और साहस से नक्सलवाद जैसी बड़ी चुनौती को समाप्त कर दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में देशभर में नक्सल उन्मूलन का मजबूत माहौल बना।
मध्यप्रदेश पुलिस और हॉक फोर्स ने प्रभावशाली अभियान चलाकर नक्सलियों को परास्त किया।

नक्सल उन्मूलन में हॉक फोर्स की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नक्सल उन्मूलन में हॉक फोर्स के वीर जवानों की भूमिका सराहनीय है।
एक समय बालाघाट नक्सल हिंसा से ग्रस्त था, लेकिन पुलिस की दृढ़ इच्छाशक्ति और जनता के सहयोग से यह क्षेत्र मुक्त हुआ।

उन्होंने गर्व के साथ कहा कि अब मध्यप्रदेश की धरती नक्सलियों से पूरी तरह मुक्त है।

60 जांबाज जवानों को पूर्व पदोन्नति

बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सल मुठभेड़ों में वीरता दिखाने वाले
60 जांबाज जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की। मुख्यमंत्री के बालाघाट पुलिस लाइन पहुंचने पर उन्हें सलामी दी गई।

अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘अमर जवान ज्योति’ पर पुष्प चक्र अर्पित कर प्रदेश की शांति और सुरक्षा के लिए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगी।

32 पुलिस थानों का रिमोट लोकार्पण

आईएसओ मानकों के अनुरूप भवन, मुख्यमंत्री ने आईएसओ मानकों के अनुसार तैयार
बालाघाट जिले के 32 पुलिस थानों और अन्य शासकीय कार्यालयों का रिमोट के माध्यम से लोकार्पण किया।

इस अवसर पर संबंधित प्रमाण पत्र भी मंच से प्रदान किए गए।

“नक्सल संस्मरण” पुस्तक का विमोचन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “नक्सल संस्मरण” पुस्तक का विमोचन किया।
पुलिस जवानों द्वारा देशभक्ति गीत “वो बांके अलबेले, जो वापस न लौटे – इस मिट्टी के बेटे” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।

नक्सल विरोधी अभियान के अहम आंकड़े

मुख्यमंत्री ने बताया कि—

  • अब तक 4104 नक्सल विरोधी अभियान चलाए गए
  • पिछले वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक अभियान हुए
  • वर्ष 2025 में अब तक 10 हार्डकोर नक्सली ढेर किए गए
  • अभियान में 38 पुलिस जवान और 27 नागरिक शहीद हुए

उन्होंने कहा कि नक्सलियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई थी—
सरेंडर करो या कार्रवाई का सामना करो।

भविष्य में नक्सलियों को मौका नहीं मिलेगा

विकास और विश्वास पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य में नक्सलियों को दोबारा पैर जमाने का मौका नहीं मिलेगा।
इसके लिए सरकार हर स्तर पर पुख्ता व्यवस्था कर रही है।

  • 250 नक्सल प्रभावित स्कूलों का नवीनीकरण
  • एकल सुविधा केंद्रों की शुरुआत
  • जनजातीय समुदायों को वन अधिकार पट्टे
  • रोजगार और प्रमाण पत्र शिविर

बालाघाट में ‘अमर जवान ज्योति’ नक्सल मुक्त अभियान का स्थायी स्मारक बनेगा।

जनप्रतिनिधियों ने बताया ऐतिहासिक दिन

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह दिन बालाघाट के लिए ऐतिहासिक है।
सरकार, पुलिस और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास से नक्सल अभियान को पूर्ण सफलता मिली।

पुलिस अधिकारियों का संकल्प

एडीजी नक्सल विरोधी अभियान श्री वेंकटेश्वर राव ने कहा कि
देशभक्ति और जनसेवा पुलिस का मूल संकल्प है।

पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि—
अब जहां कभी गोलियों की आवाज गूंजती थी,
वहां शिक्षा, रोजगार और विकास का वातावरण बनेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News