टेलीविज़न बॉलीवुड

Shatrughan Sinha मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

अभी कुछ दिन हुए सोनाक्षी सिन्हा की शादी जहीर इकबाल की शादी के और अब खबर आ रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा शादी के बाद खबर आई कि शत्रुघ्न अपने रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

इस खबर को लेकर शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा ने इसके पीछे की वजह बताई है कि उन्हें वायरल फीवर की वजह से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया है। यह बात लव ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया है कि शादी के दौरान से ही पापा को पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार है। बुखार की वजह से ही उन्हें काफी कमजोरी आ गई है। इसलिए हम लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया ताकि डॉक्टर उनकी जांच कर सकें और उन्हें सही ट्रीटमेंट दे सकें। लव ने ये भी बताया कि उनका ट्रीटमेंट चल रहा है वो पहले से बेहतर हैं।

फैंस हुए परेशान : शुक्रवार की शाम को खबर सामने आई थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस खबर के बाद अभिनेता के फैंस परेशान होते नजर आए, लेकिन कहा गया कि वह रोटिन चेकअप के लिए भर्ती हुए। 77 साल के दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस वक्त मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती है। शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा ने इस खबर की पुष्टि की। लव ने बताया है कि, “पिताजी को पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार और कमजोरी थी इसलिए हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया।”

अस्पताल से निकलते समय उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल को भी देखा गया। सोनाक्षी सिन्हा ने ज़हीर इकबाल से 23 जून को एक निजी समारोह में शादी की। हाल ही में उन्हें मुंबई में एक पारिवारिक डिनर में भाग लेते हुए देखा गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News