मध्य प्रदेश

CM Mohan Yadav की भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के विधायकों के साथ बैठक

Cm mohan yadav meeting

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में सी.एम. राइज स्कूलों के संचालन की बैठक में निर्देश दिए है कि हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाओं में कृषि, हॉर्टिकल्चर, मत्स्य पालन, डेयरी, पशुपालन आदि विषयों की पढ़ाई आरंभ की जाए। प्रदेश की शालाओं में अध्यनरत विद्यार्थी अधिकांशतः खेती बाड़ी की पृष्ठभूमि वाले परिवारों से आते हैं। अतः इन विषयों पर पढ़ाई आरंभ करने से विद्यार्थियों का शालाओं से अधिक जुड़ाव होगा और अध्ययन-अध्यापन परिवार के लिए अधिक उपयोगी बन सकेगा। सी.एम. राइज स्कूलों में इन विषयों की पढ़ाई प्राथमिकता पर आरंभ की जाए। मंत्रालय की इस बैठक में सी.एम. राइज स्कूलों के संचालन की बैठक में यह निर्देश दिए। जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा सहित अधिकारी उपस्थित थे।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के विधायकों के साथ भी चर्चा कर रहे हैं। इस चर्चा में विधायको के अलावा संभाग के जिलों के कलेक्टर और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए हैं। बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल हुए हैं। दो दिन पहले हुई बैठकों में सिर्फ सीएम यादव ने विधायकों के साथ मीटिंग की थी। बैठक में विधायकों से उनके क्षेत्र के रोडमैप और विकास के प्रस्तावों को लेकर चर्चा की जा रही है। साथ ही, राज्य शासन की प्राथमिकता वाले मुद्दों पर विधायकों के एक्शन की रणनीति की जानकारी ली जा रही है।

सी.एम. राइज स्कूलों की परिवहन व्यवस्था में ई-व्हीकल्स का उपयोग करेंमुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सी.एम. राइज स्कूलों की परिवहन व्यवस्था में ई-व्हीकल्स का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। नगरीयनिकायों में बने सी.एम. राइज स्कूलों के विद्यार्थियों के आवागमन के लिए नगरीय निकाय की नगर वाहन सेवा के अंतर्गत चल रहे वाहनों का भी उपयोग किया जाए। विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और सुविधाजनक विद्यालय आवागमन के लिए वाहनों के रखरखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News