आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जैसे ही ट्रेलर सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट साफ दिखाई देने लगी।
दरअसल, कुछ दिन पहले रिलीज हुआ फिल्म का टीजर उतना खास असर नहीं छोड़ पाया था, क्योंकि उसमें पहले पार्ट की झलक ज्यादा और नया कंटेंट कम दिखा था। लेकिन अब, रिलीज से करीब 12 दिन पहले आए इस ट्रेलर ने फिल्म को लेकर माहौल पूरी तरह बदल दिया है।
ट्रेलर में रणवीर सिंह का किरदार हमजा पहले से ज्यादा खतरनाक और ताकतवर नजर आ रहा है। एक के बाद एक ताबड़तोड़ एक्शन सीन बताते हैं कि इस बार कहानी और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाली है। साथ ही, फिल्म के कई अहम किरदारों की झलक भी देखने को मिलती है, जिनमें मेजर इकबाल से लेकर बड़े साहब तक शामिल हैं।
रहमान डकैत की मौत से हुआ था पहले पार्ट का अंत
अगर पहले पार्ट की बात करें तो 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई।
इसके बाद जब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो वहां भी यह नंबर-1 पर ट्रेंड करने लगी। यही वजह है कि अब फैंस को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।
पहले पार्ट के क्लाइमैक्स में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत दिखाई गई थी। वहीं इसके बाद कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आया था, जब हमजा (रणवीर सिंह) को ल्यारी की सत्ता संभालते हुए दिखाया गया। यही से ‘धुरंधर 2’ की कहानी आगे बढ़ती नजर आएगी।

धुरंधर 2 में दिखेगी सितारों की दमदार फौज
इस बार फिल्म में सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं, बल्कि कई बड़े कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे नाम शामिल हैं।
इसके अलावा, फिल्म को सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा, ताकि पूरे देश के दर्शक इस बड़े सिनेमाई अनुभव का हिस्सा बन सकें।
Bookmyshow पर 24 घंटों में 86,000 से अधिक प्रीमियर टिकट बिके।
देशभर में प्रीमियर टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म को लेकर लोगों की भारी उम्मीदों को देखते हुए, इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
BookMyShow पर बुकिंग शुरू होने के बाद से ही, केवल प्रीमियर शो के लिए ही 86.68 हज़ार से अधिक टिकट बिक चुके हैं। यह स्पष्ट रूप से दर्शकों की फिल्म को जल्द से जल्द देखने की प्रबल उत्सुकता को दर्शाता है। पूरी तरह से अग्रिम बुकिंग शुरू होने के बाद यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित, यह सीक्वल पहले से कहीं अधिक हिंसक और रोमांचक बताया जा रहा है, जिसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के सहयोग से निर्मित यह जासूसी एक्शन थ्रिलर 19 मार्च, 2026 को कई भाषाओं में रिलीज होगी।
Ticket booking link here : Dhurandhar The Revenge

19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर होगा असली मुकाबला
ट्रेलर देखने के बाद फैंस का कहना है कि यह फिल्म 19 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग कर सकती है। रणवीर सिंह के दमदार अवतार और हाई-ऑक्टेन एक्शन को देखकर उम्मीद की जा रही है कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर फिर से इतिहास रच सकती है।

Comments