धर्म

सीढ़ियों के नीचे बने इन चीजों से लगते हैं दोष कूढ़ादान भी अक्सर सीढियों के नीचे ही लोग रखते हैं यह भी वास्तु दोष के अंतर्गत माना जाता है।

vastu shashtr

हम सभी अपना एक खूबसूरत घर बनवाना चाहते हैं जो बाहर एवं भीतर से खूबसूरत लगे। मगर क्या आपको पता है घर बनवाने में बहुत सी वास्तु दोषों का ध्यान रखना पड़ता है। लोग घर बनवाते समय कई गलतियां कर बैठते हैं. कौन सी दिशा होनी चाहिए, दरवाजे के सामने कौन सा कमरा होना चाहिए वगैरह वगैरह। ऐसे ही सीढियां का भी एक स्थान होता है। कभी भी घर के सीढ़ियों के नीचे बाथरूम, किचन, पूजा घर, कूड़ादान, बेसिन नहीं लगाना चाहिए. इससे कई तरह के दोष लगते हैं. कहा जाता है कि सीढियों का स्थान एक अस्थाई स्थाना होता है इसलिए यहां बनी हुई चीज अस्थाई मानी जाती है। इसलिए पूजा घर भी सीढ़ी के नीचे बिल्कुल न बनवाये।

सीढियों के नीचे शौचालय होना एक बहुत बड़ा वास्तु दोष माना गया है। इससे बचना चाहिए। कूढ़ादान भी अक्सर सीढियों के नीचे ही लोग रखते हैं यह भी वास्तु दोष के अंतर्गत माना जाता है।

इन सब चीजों को अनदेखा न करें इसके कारण व्यक्ति की तरक्की और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सीढ़ियों के नीचे कोई भी चीज रखने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि कहीं इसके कारण वास्तु दोष तो उत्पन्न नहीं होगा। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिन्हें सीढ़ियों के नीचे बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर के चीज, हर एक कोना का अच्छा या फिर बुरा असर व्यक्ति की आर्थिक, मानसिक और शारीरिक स्थितियों पर पड़ता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News