उत्तर प्रदेश

भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-1 से दर्ज की जीत रविवार को भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अपना पहला मैच गंवा दिया था। इस जीत के साथ भारत दो मैचों में तीन अंकों के साथ पूल ए स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर है।

Indian Women Team

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के पूल बी के अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया। इस जीत से भारतीय महिला हॉकी टीम को अपने पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए एक हौंसला मिला।
रविवार को भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अपना पहला मैच गंवा दिया था। इस जीत के साथ भारत दो मैचों में तीन अंकों के साथ पूल ए स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर है।
भारत मंगलवार को अपने अंतिम एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 पूल बी मैच में निचले स्थान पर मौजूद इटली से भिड़ेंगा, जबकि न्यूजीलैंड का सामना अमेरिका से होगा, जो छह अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।
हालांकि, ये बढ़त केवल आठ मिनट तक रही। वर्ल्ड नंबर 9 न्यूजीलैंड ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल की बराबरी कर ली। मेगन हल की ड्रैग-फ्लिक ने भारतीय डिफेंडरों और गोलकीपर सविता पुनिया को चकमा देते हुए यह गोल किया।

इसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेनल्टी कॉर्नर से पलटवार किया और उदिता ने एक शक्तिशाली शॉट के साथ शानदार गोल कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News