Lebanon में Israeli हमले: 254 लोगों की मौत, National Mourning घोषित; Iran का Ceasefire पर बड़ा बयान

iran-lebanon-war-image

Lebanon में Israeli हमलों से भारी तबाही, 254 लोगों की मौत

Lebanon में Israeli airstrikes ने भारी तबाही मचाई है।
एक ही दिन में 254 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1165 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

इस घटना के बाद सरकार ने National Mourning घोषित कर दिया है।
देशभर में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Lebanon के प्रधानमंत्री Nawaf Salam ने बड़ा बयान दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव कोशिश कर रही है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री Rakan Nassereddine ने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की।
उन्होंने बताया कि अस्पतालों पर भारी दबाव है।
घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Ceasefire पर बढ़ा विवाद, Iran का कड़ा रुख

Ceasefire को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मतभेद गहराते जा रहे हैं। Israel के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu और अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने स्पष्ट किया कि Lebanon इस समझौते का हिस्सा नहीं है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए Iran के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने कहा कि
“अमेरिका को तय करना होगा कि वह Ceasefire लागू करेगा या Israel के जरिए युद्ध जारी रखेगा—दोनों साथ नहीं चल सकते।”

Iran-Saudi Arabia के बीच कूटनीतिक बातचीत

इस बीच क्षेत्रीय तनाव के बीच Iran और Saudi Arabia के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत हुई। Iran के विदेश मंत्री Abbas Araghchi और Saudi के विदेश मंत्री Prince Faisal bin Farhan ने द्विपक्षीय संबंधों और मौजूदा हालात पर चर्चा की।

Saudi मीडिया के अनुसार, Prince Faisal bin Farhan को Qatar, UAE, Jordan और Turkey के विदेश मंत्रियों के भी कॉल आए।

गौरतलब है कि Iran और Saudi Arabia के बीच लंबे समय से क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर प्रतिस्पर्धा रही है। हालांकि 2023 में दोनों देशों ने 7 साल बाद अपने कूटनीतिक संबंध बहाल किए थे।

Saudi Oil Facility पर हमला, वैश्विक चिंता बढ़ी

Ceasefire की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही Saudi Arabia की एक महत्वपूर्ण oil pipeline पर हमला हुआ। European Space Agency द्वारा जारी satellite images में Saudi Aramco की Abqaiq processing facility से आग और धुएं के गुबार उठते दिखे।

Abqaiq दुनिया का सबसे बड़ा crude stabilization plant है, जो वैश्विक तेल सप्लाई का लगभग 5% हिस्सा देता है। यह प्लांट sour crude को sweet crude में बदलता है और East-West pipeline के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाता है।

यह pipeline खासतौर पर इसलिए अहम है क्योंकि यह Strait of Hormuz को bypass करती है, जहां Iran से जुड़े तनाव के कारण व्यापार पहले ही प्रभावित हो रहा है।

Lebanon में बढ़ती हिंसा, Iran-Israel-US के बीच बढ़ते तनाव और Saudi oil infrastructure पर हमले ने Middle East को फिर से बड़े संकट की ओर धकेल दिया है। आने वाले दिनों में Ceasefire और कूटनीतिक प्रयासों की सफलता पर ही क्षेत्र की स्थिरता निर्भर करेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News