मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

dr mohan yadav

मुख्यमंत्री ने किया महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज का अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का मध्यप्रदेश से गहरा सम्बन्ध है। यहां उनकी जीवन से जुड़े अनेक प्रसंगों के स्थल हैं, जिन्हें तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। वे इंदौर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या और श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास मथुरा के प्रमुख महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए और उनका अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम नगर पालिका निगम इंदौर, देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी और अभिनंदन समिति द्वारा आयोजित किया गया।

भगवान श्री राम का चित्रकूट से गहरा नाता है – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर में रामायण के साथ-साथ अब हर घर में कृष्ण और गीता भी पहुंचनी चाहिए। जैसे अयोध्या में श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं, वैसे ही मथुरा में श्रीकृष्ण को भी मुस्कुराना चाहिए। उन्होंने उल्लेख किया कि भगवान श्री कृष्ण ने उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण की और उन्हें सुदर्शन चक्र मध्यप्रदेश की भूमि जानापाव से मिला। इसी तरह भगवान श्री राम का चित्रकूट से गहरा नाता रहा है।

महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज त्याग और साधना के प्रतीक – मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संतों के चरण जहां पड़ते हैं, वह तीर्थ होते हैं। संतों के सानिध्य से जीवन सफल होता है और महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज त्याग और साधना के प्रतीक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर घर राम, हर घर रामायण का अभियान इंदौर से शुरू किया गया है।

सम्मान समारोह में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, गौरव रणदीवे, चिन्टू वर्मा और महेंद्र दास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News