दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने ₹5100 करोड़ का बजट तय किया है।
महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य और फायदे
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देना है ताकि वे अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।
मुख्य लाभ:
- हर महीने ₹2500 की फिक्स सहायता
- परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार
- महिलाओं की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी
- महंगाई में राहत
महिला समृद्धि योजना में कौन आवेदन कर सकता है? (Eligibility Criteria)
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:
- उम्र 21 से 59 वर्ष के बीच हो
- दिल्ली की स्थायी निवासी (कम से कम 5 साल)
- BPL या EWS श्रेणी में आती हों
- परिवार की सालाना आय ₹2.5 से ₹3 लाख के बीच हो
- परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता न हो
- महिला सरकारी नौकरी में न हो
- किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ न ले रही हो
आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी? (Application Date)
अभी योजना को बजट में मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही दिल्ली सरकार एक आधिकारिक पोर्टल लॉन्च करेगी, जहां से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
संभावना है कि ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
महिला समृद्धि योजना में आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
- आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा
- पात्रता साबित होने पर DBT के जरिए पैसे सीधे बैंक खाते में आएंगे
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- BPL/EWS प्रमाण पत्र
सरकार इस योजना के तहत ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT)’ का उपयोग करेगी, जिससे हर महीने ₹2500 सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। महिला समृद्धि योजना दिल्ली सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेगी। अगर आप पात्र हैं, तो आवेदन शुरू होते ही जरूर अप्लाई करें और इस योजना का लाभ उठाएं।

Comments