MCX पर चांदी की कीमतों में 9% से ज़्यादा की गिरावट का असर ETF बाजार पर पड़ा, एक ही दिन में सिल्वर ETF में डबल डिजिट नुकसान
कीमती धातुओं में लगातार दो दिनों की तेज़ी के बाद अब ज़ोरदार गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमतों में तेज़ गिरावट के कारण MCX फ्यूचर्स पहले टूटे और उसके तुरंत बाद गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी इसका असर साफ दिखाई दिया।
MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स 1.40% की गिरावट के साथ 1,50,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं मार्च डिलीवरी वाला सिल्वर फ्यूचर्स 9.24% की भारी गिरावट के साथ 2,44,003 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। चांदी में आई इस तेज़ गिरावट ने सिल्वर ETF को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया, जबकि गोल्ड ETF में गिरावट अपेक्षाकृत सीमित रही।
Elon Musk Biography : एक दुनिया बदलने वाले उद्यमी का जीवन परिचय
गोल्ड ETF का हाल
MCX सोने की कमजोरी का असर गोल्ड ETF पर भी पड़ा। Invesco India Gold ETF करीब 4.5% टूटकर 13,053 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। Edelweiss, Axis, Motilal Oswal, DSP, Mirae Asset और Choice Gold ETF में भी 4% के आसपास की गिरावट दर्ज की गई।
ICICI Prudential, SBI, HDFC, Baroda BNP Paribas और Bandhan Gold ETF में 3.5% से 4% तक की कमजोरी देखने को मिली। कुल मिलाकर गोल्ड ETF में गिरावट रही, लेकिन चांदी की तुलना में नुकसान सीमित रहा।
सिल्वर ETF में ज़बरदस्त बिकवाली
सिल्वर ETF में एक ही दिन में तेज़ बिकवाली देखने को मिली और कई फंड्स में नुकसान 10% से लेकर लगभग 15% तक पहुंच गया। Kotak Silver ETF करीब 14.6% गिर गया, जबकि Edelweiss और Mirae Asset Silver ETF में 13% से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
HDFC, ICICI Prudential, SBI, DSP और Nippon India Silver ETF में भी 12% के आसपास नुकसान हुआ। UTI, Groww, Motilal Oswal, Bandhan और 360 ONE Silver ETF में भी डबल डिजिट गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमतों में आई इस तेज गिरावट ने सिल्वर ETF निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
चांदी की कीमतों में आई इस तेज़ गिरावट ने सिल्वर ETF निवेशकों को एक ही दिन में बड़ा झटका दिया है।

Comments