मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश की प्रमुख खबरें : औद्योगिक विकास में प्रथम स्थान पर होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

औद्योगिक विकास में प्रथम स्थान पर होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार हरसंभव पहल कर रही है। उज्जैन में हुई इन्वेस्टर समिट में 75 हजार करोड़ रूपए से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसी क्रम में 20 जुलाई को जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर से निवेशक और औद्योगिक घराने तथा प्रदेश के उद्यमियों से निवेश के नए प्रस्ताव आने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 20 जुलाई को जबलपुर में होने वाले दूसरे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के संबंध में यह बात कही।

ओरछा में भगवान श्रीराम के प्रसंगों को दर्शाया जाए – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ओरछा में विकसित हो रहे श्री रामराजा लोक में भगवान श्रीराम के वनवास अवधि में वर्तमान मध्यप्रदेश के भू-भाग में बिताई गई समयावधि में हुए प्रमुख प्रसंगों को दर्शाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि इन स्थानों पर लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति की व्यवस्था भी हो। प्रदेश में विकसित हो रहे विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक लोक के आय के साधन सुनिश्चित करते हुए उनके निर्माण और प्रबंधन प्रक्रिया तय की जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News