टेलीविज़न बॉलीवुड

Sarke Chunar Teri Sarke: नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ पर विवाद, YouTube से हटाया गया हिंदी वर्जन

Sarke-chunar-teri-sarke-song-nora-fatehi-photo

सारी हदों को पार करता हुआ नोरा फतेही का यह गाना क्या आपने सुना

पहले Sarke Chunar Teri Sarke गाने की कुछ लाइनें पढ़िए,

Sarke Chunar Teri Sarke song lyrics

Pahle Uthale, Ander Wo Dale
Neeche Ek Boond Na Girae
Khali Kar Ke Nikale
Mujh Pe Na Girana Mujhe Lagta Hai Dar
Bhed Khul Jaae Na Sambhal Ke Jaana Ghar
Choosega ya chatega, jo karega kar
Teri Bottle Pe Na Pade Kisi Ki Bhi Nazar

Chatpati Main Yaar, Jaise Aam Ka Achaar

भाई ये क्या है मतलब कुछ तो शर्म होनी चाहिए ना, कुछ तो हद होनी चाहिए ना, हद से ज्यादा अश्लील गाना, क्या आपको लगता है कि यह गाना आप गा सकते हो, भाई गाना तो दूर आप गुनगुना भी नहीं सकते।

पहले उठा ले, पहले गिरा दे
यह क्या है भाई, क्या उठा ले, क्या गिरा दे, मतलब किसी चीज की बात हो रही है कोई समझायेगा मुझे। हद है यार चलो अच्छा हुआ कि इस गाने पर रोक लग गई। चलिए आगे बढ़ते हैं-

क्या है पूरा मामला

‘केडी: द डेविल’ एक पैन-इंडिया कन्नड़ एक्शन-क्राइम फिल्म है, जिसमें Dhruva Sarja, Sanjay Dutt, Shilpa Shetty और Reeshma Nanaiah मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म गैंगस्टर ड्रामा और एक्शन से भरपूर बताई जा रही है। फिल्म KD – The Devil का निर्देशन प्रेम ने किया है और यह 30 अप्रैल 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड अभिनेत्री Nora Fatehi और अभिनेता Sanjay Dutt पर फिल्माया गया गाना ‘सरके चुनर तेरी’ इन दिनों बड़े विवाद में घिर गया है। यह गाना फिल्म KD – The Devil का हिस्सा है और रिलीज होते ही इसके बोल और प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक आलोचना शुरू हो गई।

गाने पर आरोप लगाया गया कि इसके लिरिक्स और विजुअल्स अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं। बढ़ते विरोध के बाद फिल्म के निर्माताओं ने इसका हिंदी वर्जन आधिकारिक रूप से YouTube से हटा दिया

रवि किशन ने जताई आपत्ति

अभिनेता और भाजपा सांसद Ravi Kishan ने भी गाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि:

  • समाज में ऐसे गानों को प्रोत्साहन नहीं मिलना चाहिए
  • बिना अश्लीलता वाली फिल्में भी बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं
  • उन्होंने उदाहरण के तौर पर फिल्म धुरंधर का जिक्र किया

कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया

अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut ने भी इस गाने की आलोचना करते हुए कहा कि:

  • बॉलीवुड में अश्लीलता की सीमा पार हो चुकी है
  • ऐसे कंटेंट पर सख्त नियंत्रण जरूरी है

मानवाधिकार आयोग ने भी लिया संज्ञान

मामला बढ़ने पर National Human Rights Commission (NHRC) ने भी नोटिस जारी किया। इसके बाद मेकर्स ने विवाद को देखते हुए गाने को हटाने का फैसला लिया।

रिलीज के साथ ही शुरू हो गया था विवाद

गाना रिलीज होते ही:

  • सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई थी
  • कुछ सिंगर्स और सेलेब्स ने भी कंटेंट पर सवाल उठाए
  • सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर बहस छिड़ गई

फिलहाल मेकर्स की तरफ से इस विवाद पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News