NSE IPO Update: 8 साल बाद आगे बढ़ी लिस्टिंग प्रक्रिया
देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की बहुप्रतीक्षित लिस्टिंग अब एक कदम और आगे बढ़ गई है। एक्सचेंज ने अपने प्रस्तावित मेगा IPO के लिए मर्चेंट बैंकर, कानूनी सलाहकार और अन्य इंटरमीडियरीज का चयन पूरा कर लिया है।
NSE ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि यह चयन प्रक्रिया “स्ट्रक्चर्ड, ट्रांसपेरेंट और कॉम्पिटिटिव” तरीके से IPO कमेटी के फ्रेमवर्क के तहत की गई है।
मार्केट सूत्रों के मुताबिक, यह IPO करीब ₹23,000 से ₹25,000 करोड़ के बीच हो सकता है, जिससे यह भारत के सबसे बड़े IPO में से एक बन सकता है।
IPO के लिए 20 मर्चेंट बैंकर चुने गए
NSE ने इस हाई-प्रोफाइल इश्यू के लिए कुल 20 मर्चेंट बैंकर नियुक्त किए हैं। इनमें भारत और दुनिया के कई बड़े इनवेस्टमेंट बैंक शामिल हैं।
इनमें प्रमुख नाम हैं:
- Kotak Mahindra Capital Company
- JM Financial
- Axis Capital
- ICICI Securities
- SBI Capital Markets
- Motilal Oswal Investment Advisors
- IIFL Capital Services
- Nuvama Wealth Management
- HDFC Bank
इसके अलावा कई ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंक भी इस सिंडिकेट का हिस्सा हैं, जैसे:
- Morgan Stanley
- Citigroup
- JP Morgan
- HSBC Securities
सूत्रों के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल IPO में जगह पाने के लिए बैंकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही और करीब 7 इनवेस्टमेंट बैंकों ने सिर्फ ₹1 की सांकेतिक फीस पर भी काम करने का प्रस्ताव दिया।
8 लॉ फर्म्स भी करेंगी सलाह
इस बड़े IPO ट्रांजैक्शन के लिए 8 प्रमुख लॉ फर्म्स को भी सलाहकार के तौर पर चुना गया है। इनमें शामिल हैं:
- Cyril Amarchand Mangaldas
- Khaitan & Co
- AZB & Partners
- Trilegal
- Shardul Amarchand Mangaldas & Co
- Latham & Watkins
- Sidley Austin
इसके अलावा IPO प्रक्रिया में कई अन्य इंटरमीडियरीज भी शामिल किए गए हैं, जैसे:
- MUFG Intime India
- Makarand M Joshi & Company
- Manian & Rao
- RBSA Advisors
- Concept Communication
- Redseer Strategy Consultants
जरूर पढ़ें :- जब अधिकतर ट्रेडर्स एक ही दिशा में स्टॉप लॉस लगाते हैं, तो मार्केट उस तरफ जाने की प्रवृत्ति क्यों रखता है?

हम जिस तरफ स्टॉप लॉस लगते हैं ज्यादातर मार्केट उसी तरफ भागता है इससे बचने के लिए बहुत स्पष्ट सपोर्ट/रेसिस्टेंस लेवल से थोड़ा दूर सेट करें।
आखिर क्या है ये रणनीति जानने के लिए क्लिक करें हेडिंग पर
पूरी तरह OFS होगा NSE IPO
रिपोर्ट्स के मुताबिक NSE का यह IPO पूरी तरह Offer For Sale (OFS) होगा।
इसका मतलब है कि:
- कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी
- मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे
बताया जा रहा है कि मौजूदा निवेशक कंपनी की लगभग 4% से 4.5% हिस्सेदारी बेच सकते हैं।
संभावित विक्रेताओं में शामिल हो सकते हैं:
- Temasek Holdings
- Life Insurance Corporation of India (LIC)
- State Bank of India
- SBI Capital Markets
दिलचस्प बात यह है कि NSE के लगभग 1.9 लाख शेयरधारकों को भी सेकेंडरी सेल में हिस्सा लेने का विकल्प दिया जा सकता है।
खुद के प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं होगा NSE
एक महत्वपूर्ण बात यह है कि NSE अपने शेयर खुद के प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं कर सकता।
NSE के MD और CEO आशीष चौहान के मुताबिक, भारतीय नियमों के तहत कोई भी स्टॉक एक्सचेंज खुद को अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं कर सकता क्योंकि इससे conflict of interest पैदा होता है।
इसलिए NSE के शेयर संभवतः BSE जैसे दूसरे एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
2016 से अटका था NSE IPO
NSE ने सबसे पहले 2016 में SEBI के पास IPO का ड्राफ्ट फाइल किया था, लेकिन इसके बाद को-लोकेशन केस से जुड़े विवाद और जांच के कारण यह प्रक्रिया रुक गई थी।
इस मामले में कुछ ब्रोकर्स पर ट्रेडिंग सिस्टम तक प्राथमिकता वाली एक्सेस मिलने का आरोप लगा था, जिसके बाद रेगुलेटरी जांच और पेनल्टी लगीं।
हाल के वर्षों में NSE ने इन मामलों का निपटारा किया और गवर्नेंस सुधार किए, जिसके बाद SEBI से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिलने के साथ IPO प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई।
NSE की ताकत: तेजी से बढ़ रहा निवेशक आधार
NSE भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है और निवेशकों के बीच इसकी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।
2025 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार:
- 11.3 करोड़ यूनिक रजिस्टर्ड निवेशक
- लगभग 22 करोड़ निवेशक अकाउंट
- NSE प्लेटफॉर्म पर 2,720 कंपनियां लिस्टेड
पिछले साल के मुकाबले यूनिक निवेशकों की संख्या में 23% की वृद्धि दर्ज की गई है।
निवेशकों के लिए क्यों अहम है NSE IPO?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, NSE का IPO भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास के सबसे चर्चित और बड़े IPO में से एक हो सकता है।
जैसे ही ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल होगा, निवेशकों के बीच इस इश्यू को लेकर भारी दिलचस्पी देखने को मिल सकती है।

Comments