रोहित शेट्टी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगे ₹20 करोड़; ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से पहले बढ़ी सुरक्षा

रोहित शेट्टी को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹20 करोड़ की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। ऑडियो क्लिप की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। इसी बीच, रोहित शेट्टी का बहुप्रतीक्षित शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ भी जल्द प्रसारित होने वाला है, जिससे यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।