प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत का डिफेंस सेक्टर, शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपये के अदाणी डिफेंस प्लांट से बदलेगी मध्य प्रदेश की तस्वीर

शिवपुरी में 2,500 करोड़ रुपये के अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लांट का भूमि-पूजन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डिफेंस सेक्टर तेजी से मजबूत हो रहा है। यह परियोजना रक्षा उत्पादन, रोजगार और मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देगी।