अन्य स्टेट मनी टिप्स

मटका जुआ (Matka Gambling Satta) क्या है? इसे कभी मत खेलो

कभी खेलने की भी कोशिश मत करना। क्योंकि भारत में पॉपुलर हुआ सट्टा मटका बैन है और खेलने पर जुर्माने के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान है। बता दें कि सट्टा मटका एक लॉटरी या सट्टेबाजी का एक रूप है जिसकी शुरुआत भारत में हुई थी।”

सरकार ने किया सट्टेबाजी और जुआ खेलने से अवैध वेबसाइट के लिंक को प्रतिबंधित


सरकार ने शुक्रवार को सट्टेबाजी और जुआ खेलने से संबंधित 242 अवैध वेबसाइट के लिंक को प्रतिबंधित कर दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह आदेश पिछले साल अगस्त में पैसे के इस्तेमाल वाले गेमिंग ऐप पर लगाए गए सरकारी प्रतिबंध के बाद आया है। भारत सरकार ने शुक्रवार को अवैध सट्टेबाजी और जुआ से जुड़े 242 अवैध वेबसाइट लिंक को प्रतिबंधित कर दिया। ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम पारित होने के बाद से अब तक 7,800 से अधिक अवैध सट्टेबाजी और जुआ संबंधी वेबसाइट को बंद किया जा चुका है। प्रवर्तन कार्रवाइयों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

ये कार्रवाई उपयोगकर्ताओं, खासकर युवाओं की सुरक्षा और अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं जुआ खेलने वाले मंचों से होने वाले वित्तीय और सामाजिक नुकसान को रोकने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को बताती है।

Note : ये Article केवल जानकारी के लिये है न कि किसी खेल को खेलने की परमिशन या सलाह देता है। इसलिए इस खेल से दूर रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News