धर्म

राशिफल 25 जून 2024  : कुंभ राशि के लिए विशेष रूप से मंगलकारी

हरिशंकर मिश्रा, रीवा l ज्योतिष के अनुसार 25 जून 2024, मंगलवार के दिन बजरंगबली की कृपा मूलांक 5, मूलांक 6 वाले लोगों पर बनी रहेगी। अंक ज्योतिष के अनुसार 25 तारीख को जिन लोगों का जन्मदिन होता है, उनका मूलांक 7 होता है। मूलांक 5 वाले लोगों की रूचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी। मूलांक 6 वाले लोगों को दोस्तों का साथ मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आज जिनका 25 तारीख को जिनका जन्मदिन है, उनका मूलांक 7 होगा।

आज 25 जून मंगलवार को चंद्रमा श्रवण नक्षत्र उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र पर सवार होकर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान आज चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि होने से धन योग बनेगा। साथ ही आज मंगलवार के दिन मंगल के स्वराशि मेष में होने से उच्च कोटि का रूचक राजयोग भी प्रभाव में रहेगा। ऐसे में आज मंगलवार का दिन मंगल की राशि मेष सहित मिथुन और कुंभ राशि के लिए विशेष रूप से मंगलकारी रहेगा। 

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से भी आज आपको प्रोत्साहन और सपोर्ट मिलेगा। 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन उत्साहजनक रहेगा। आपके परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर घर में विचार मंथन हो सकता है। 

मिथुन राशि के सितारे आज चमकते हुए नजर आ रहे हैं। आज के दिन आपको अचानक कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत का भी पूरा लाभ मिलेगा।

कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपका कोई धन फंसा है और जिसका आप इंतजार कर रहे हैं वह धन आपको मिल सकता है। आपको आज परिजनों के साथ आनंददायक समय बिताने का भी पूरा मौका मिलेगा। 

सिंह राशि के लिए आज का दिन करियर और कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज घर में पिता का मार्गदर्शन लाभ दिलाएगा तो कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों के सहयोग से फायदा होगा। 

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको आज अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा साथ ही विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क भी रहना होगा। आज अधिकारीगण भी आपके काम पर नजर बनाए रखेंगे इसलिए लापरवाही न हो इस बात का ध्यान रखें। 

तुला राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए और दिन को शांति पूर्वक बिताने का प्रयास करना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने अटके हुए काम को आज पूरा करने का प्रयास करें, आपको पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और घर के बड़ों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। 

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में जोखिम लेने से बचना होगा। आप आज के दिन को सामान्य रूप से बिताएं और संभव हो तो आज नया काम टाल दें। अगर आप आज निवेश के लिए धन लगाना चाहते हैं या कारोबार में विस्तार के लिए कुछ करना चाह रहे हैं तो किसी अनुभवी अथवा वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह जरूर लें।

धनु राशि के लिए सामान्य रूप से मंगलकारी रहेगा। आज आपको पारिवारिक जीवन में खुशी और आनंद की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप रोमांटिक पलों का आनंद ले सकते हैं। घरेलू जरूरतों की वजह से आप आज कुछ खरीदारी भी करेंगे, शॉपिंग के लिए आप जीवनसाथी को भी साथ में ले जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना चाहिए क्योंकि आज अनावश्यक खर्च का योग बन रहा है। साथ ही आज आपको उधर लेनदेन के मामले से भी दूर रहने की जरूरत है। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा जिससे आपको अपनी संतान पर गर्व होगा।

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज आनंददायक रहेगा। आपको आज अपने प्रयास में पूरी सफलता मिलेगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन सफल रहेगा और उनका प्रभाव भी बढेगा। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए अच्छा है आपको दीर्घकाल में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। 

मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं उनको आज अच्छी डील मिल सकती है। आपका सामाजिक प्रभाव भी आज बढेगा। आपको घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News