उत्तर प्रदेश धर्म

Mahakumbh 2025 : साध्वी ऋतंभरा और प्रख्यात कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा

mahakumbh 2025 prayagraj news : प्रख्यात कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने महाकुम्भ 2025 के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में की गई भव्य और दिव्य तैयारियों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़क, पानी, और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए इस महापर्व को ऐतिहासिक बनाने में अभूतपूर्व प्रयास किए हैं। ठाकुर ने मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण कर हर पहलू को सुदृढ़ बनाने की सराहना की।

डबल इंजन सरकार को बताया सनातन धर्म हितैषी :

देवकी नंदन ठाकुर ने केंद्र और प्रदेश सरकार को सनातन धर्म का हित चाहने वाली डबल इंजन सरकार बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही सनातन धर्म के विकास के लिए समर्पित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सरकार का शासन प्रदेश और देश के लिए अत्यंत लाभकारी है।

सनातन धर्म संसद का आयोजन :

27 जनवरी को आयोजित होने वाली ‘सनातन धर्म संसद’ की घोषणा करते हुए ठाकुर ने इसके मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस संसद का मुख्य लक्ष्य ‘सनातन बोर्ड’ का गठन करना है।

देवकी नंदन ठाकुर ने सनातन धर्म के संरक्षण और उन्नति के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम मांगते नहीं, इसलिए हमें मिला नहीं। वर्तमान सरकार से उन्होंने उम्मीद जताई कि वह उनकी बातों को सुनेगी और सनातन धर्म की उन्नति के लिए ठोस कदम उठाएगी।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद विगत दो दिन से महाकुंभ में

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उनकी पत्नी सविता कोविंद, ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती ने महाकुंभ में पूजा-अर्चना की और ‘हवन’ किया. पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद विगत दो दिन से महाकुंभ में रुके हुए हैं।

Comments

Related News