मध्य प्रदेश

MP News : मप्र में पर्यटन के साथ निवेश को दिया जा रहा है बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के होटल ताज में तीन दिवसीय इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के 39वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अधिवेशन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। इस मौके पर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति एवं पर्यटन धर्मेंद्र सिंह लोधी, एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहरा, प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला उपस्थित थे। 

मोदी जी के नेतृत्व में कोई बात असंभव नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के साथ निवेश को बढ़ा देने के लिए योजना लागू की गई है। उज्जैन में समय के निर्धारण के लिए स्थापित वैदिक घड़ी विश्व में अनूठा उदाहरण है और राजधानी भोपाल जीता- जागता पर्यटन का केंद्र है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोई बात असंभव नहीं हो सकती है। उनके नेतृत्व में देश पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया संबोधित

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत को वैश्विक पर्यटन का केंद्र बनाने के लिए अपने दृष्टिकोण साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध इतिहास, संस्कृति और खानपान की विविधता को जानने का वैश्विक आकर्षण बढ़ रहा है।

मनमोहक मध्यप्रदेश : भारत की हृदय भूमि

मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक वैभव एवं नैसर्गिक सौंदर्य को दर्शाने के लिए “मनमोहक मध्यप्रदेश : भारत की हृदय भूमि नामक समवेत सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस भव्य प्रस्तुति में 53 कलाकारों ने 40 मिनट में विरासत, आध्यात्मिकता और ऐतिहासिक महत्व से समृद्ध मध्यप्रदेश की खूबसूरत तस्वीर नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News