मध्य प्रदेश

Amarwara By-election 2024 Results

मध्य प्रदेश, बिहार और बंगाल समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। अमरवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी लगभग ढाई हजार वोटों से आगे हैं। जबकि, बिहार के रूपौली में जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी आगे हैं।

मध्य प्रदेश, बिहार और बंगाल समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू है।10 विधायकों के इस्तीफे और 3 के निधन से रिक्त हुईं इन सीटों में 10 जुलाई को मतदान हुआ था।

हिमाचल की देहर सीट से सीएम पत्नी पीछे
हिमाचल की देहरा विधानसभा सीट से सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर पीछे चल रही हैं। यहां से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह बिहार के रुपौली सीट पर राजद प्रत्याशी बीमा भारती जदयू के कलाधर मंडल से पीछे हैं। लोजपा के शंकर सिंह दूसरे नंबर पर हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News