Chhattisgarh News : India-EU Trade Deal पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान—प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह समझौता भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति और ग्लोबल सप्लाई चेन का मजबूत केंद्र बनाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में संपन्न हुई ‘Mother of All Deals’ कही जा रही India-EU Trade Deal भारत को एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाली सिद्ध होगी।
युगांतरकारी समझौता, वैश्विक सप्लाई चेन में भारत की निर्णायक भूमिका
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का विश्वसनीय, सशक्त और प्रभावशाली केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। इससे भारत की आर्थिक विश्वसनीयता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सुदृढ़ होगी तथा वैश्विक व्यापार में देश की भूमिका निर्णायक बनेगी।
युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आयाम
उन्होंने कहा कि यह डील केवल एक व्यापारिक करार नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार है। इससे रोजगार, निवेश, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा, जो युवाओं की आकांक्षाओं को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
आत्मनिर्भर भारत को वैश्विक सहयोग से मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री ने कहा कि #IndiaEUTradeDeal विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का एक मजबूत आधार बनेगा। यह समझौता आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को वैश्विक सहयोग से जोड़ते हुए देश को दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता और समृद्धि की ओर अग्रसर करेगा।
अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह भारत की सामूहिक शक्ति, सशक्त नीति-निर्माण और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक है, जो आने वाले वर्षों में भारत को आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Comments