Ajit Pawar Plane Crash Live updates: Ajit Pawar and Maharashtra’s Deputy Chief Minister died in a tragic plane crash
Maharashtra plane crash Ajit Pawar news: महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसा हो गया है. प्लेन लैंडिंग करते समय क्रैश हो गया, इसमें अब तक 6 लोगों के मरने की खबर सामने आई है.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती में क्रैश हो गया। हादसे में उनकी और अन्य यात्रियों की मौत हो गई, घटना के बाद मौके से धुआं उठता देखा गया, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनके लिए लिखा है कि श्री अजीत पवार का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं।
अजित पवार प्लेन क्रैश लाइव अपडेट्स :
महाराष्ट्र उनके काम और योगदान की विरासत को कभी नहीं भूलेगा, रामदास अठावले ने कहा केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “महाराष्ट्र की प्रगतिशील विचारधारा का एक मजबूत स्तंभ आज ढह गया है।
आज दिल बहुत दुखी है। अजित पवार राजनीति में एक ‘ताकतवर’ नेता थे, जिनकी बातों में दम था और जिनके फैसलों में धार थी। दादा की प्रशासनिक पकड़ और समय की पाबंदी सबके लिए एक मिसाल थी। वे अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते थे – उनके मन में जो भी होता था, वे बिना झिझक के खुलकर कह देते थे। ऐसे सीधे और स्पष्टवादी नेता के जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में एक तेज और प्रभावशाली युग का अंत हो गया है।
महाराष्ट्र हमेशा से प्रगतिशील विचारधारा का गढ़ रहा है, और आज, इस गढ़ का एक मजबूत स्तंभ ढह गया है। दादा ने हमेशा दलितों, मजदूरों और वंचितों के मुद्दों पर मजबूत और स्पष्ट रुख अपनाया। उनके दिल में हमेशा रिपब्लिकन आंदोलन के लिए गहरा लगाव था। चाहे सत्ता में हों या विपक्ष में, उनकी बात को आखिरी माना जाता था। महाराष्ट्र उनके काम और योगदान की विरासत को कभी नहीं भूलेगा। मेरी तरफ से और व्यक्तिगत रूप से, मैं उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि देता हूं।”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अजीत पवार की मौत के पीछे किसी संभावित साज़िश का इशारा किया और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की, यह सुझाव देते हुए कि वह महायुति गठबंधन से खुद को दूर कर रहे थे।
Read more : Ajit Pawar Family : अजित पवार का पारिवारिक परिचय
प्रचार के लिए जा रहे थे अजित पवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे जिले के बारामती में आज सुबह 8.45 बजे लैंडिंग के दौरान एनसीपी प्रमुख का विमान हादसे का शिकार हो गया। एनसीपी प्रमुख अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती में जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए निकले थे। अजित पवार के सुरक्षा गार्ड भी उनके साथ विमान में थे. महाराष्ट्र के एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति अजित पवार VSR एविएशन द्वारा संचालित बॉम्बार्डियर लीयरजेट 45 विमान में यात्रा कर रहे थे।
उन्हें 9.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करना था। जैसे ही उनका विमान बारामती में लैंड करने की कोशिश कर रहा था, वह दुर्घटना का शिकार हो गया और हवाई पट्टी के पास खेत में गिर गया। घटना के बाद मौके से धुआं उठता देखा गया, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश के बाद अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है. मौके पर काफी भीड़ को देखा जा सकता है, जहां प्लेन में लगी आग के बाद की स्थिति साफ तौर पर देखी जा सकती है.
प्लेन में सवार कोई भी व्यक्ति क्रैश में नहीं बचा है. ऐसे में ये काफी दुखद खबर सामने आ रही है. DGCA की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुंबई-बारामती चार्टर प्लेन में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई.
अभी इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि हादसे की मुख्य वजह क्या रही। प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विमान दुर्घटना से जुड़ी जानकारी : वो सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

जिस विमान में अजीत पवार सवार थे उस प्लेन की जानकारी : दुर्घटनाग्रस्त विमान लियरजेट 45XR था, जो VSR वेन्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में था — जो भारत के प्रमुख नॉन-शेड्यूल्ड एयरक्राफ्ट ऑपरेटरों में से एक है।
लियरजेट 45 एक मिड-साइज़ बिजनेस जेट है, जिसे बमबार्डियर एयरोस्पेस द्वारा 1998 से 2009 के बीच निर्मित किया गया था। यह व्यापारिक विमान छोटे और मध्यम दूरी के मार्गों के लिए डिजाइन किया गया है।
कौन उड़ा रहे थे विमान?
विमान की कमान 16 साल के अनुभवी कैप्टन साहिल मदान के हाथ में थी। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर शाम्भवी पाठक मौजूद थीं। कैप्टन साहिल मदान को कमर्शियल उड़ानों का लंबा अनुभव था और उन्होंने अपने करियर में हजारों सुरक्षित उड़ानें पूरी की थीं। इसके बावजूद, तकनीकी खराबी और परिस्थितियों के चलते वह विमान को नियंत्रित नहीं कर पाए।
मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
- उड़ान रेंज: लगभग 2,000–2,235 नॉटिकल माइल
- सीट क्षमता: अधिकतम 8 यात्रियों तक
- क्रूजिंग स्पीड: उच्च गति पर Mach 0.78 से 0.81 तक
- इंजन: दो Honeywell TFE731 इंजन द्वारा संचालित
- ऑपरेटिंग ऊँचाई: अधिकतम 51,000 फीट तक
- वजन एवं आयाम:
- विंगस्पैन: 47 फीट
- अधिकतम टेक-ऑफ वज़न: लगभग 9,752 किलोग्राम
लियरजेट 45 को उसकी तेज़ रफ्तार, ईंधन दक्षता और आरामदायक केबिन के लिए जाना जाता है, जो इसे व्यावसायिक तथा विशेष उड़ानों के लिए एक पसंदीदा विमान बनाता है।

1 thought on “महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसा, महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की मौत”