टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी पहली फिफ्टी जड़ दी। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेला जा रहा है। USA ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
10 ओवर के खेल के बाद पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। क्रीज पर साहिबजादा फरहान और बाबर आज़म मौजूद हैं। फरहान ने अर्धशतक पूरा कर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
पाकिस्तान को शुरुआती झटके उस समय लगे जब कप्तान सलमान अली आगा सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सईम अयूब 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों विकेट USA के गेंदबाज़ शैडली वान शाल्कविक ने झटके।
दूसरे ओवर में साहिबजादा फरहान ने एहसान आदिल की गेंदों पर तीन चौके लगाते हुए 13 रन बटोरे। वहीं पहले ओवर में सईम अयूब LBW होने से बाल-बाल बच गए थे।
Namibia vs Netherlands : नामीबिया का स्कोर 50 रन पार, एक विकेट भी गंवाया, लॉरेन स्टीनकैंप को आर्यन दत्त ने आउट किया
11:30 AM : नामीबिया बनाम नीदरलैंड : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में नामीबिया और नीदरलैंड आमने-सामने हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टडियम में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। नामीबिया ने 8 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। जॉन फ्राइलिनक और निकोल लोफ्टी-ईटन क्रीज पर हैं।
ग्रुप-A में नामीबिया, नीदरलैंड, भारत, पाकिस्तान और अमेरिका हैं। यह ग्रुप ए का तीसरा मैच है। यहां सिर्फ टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी। ऐसे में इस मुकाबले में हार किसी भी टीम को लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर),जैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक,रूलोफ वैन डेर मरवे, आर्यन दत्त, टिम वान डर गुगटन और फ्रेड क्लासन।
नामीबिया: जॉन फ्राइलिनक,लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, डायलन लीचर और विलेम मायबर्ग।
छठे ओवर में कुल 11 रन बने और पावरप्ले की समाप्ति के बाद नामीबिया का स्कोर 6 ओवर के बाद 1 विकेट पर 40 रन हो गया। क्रीज पर जॉन फ्राइलिनक 19 गेंदों में 22 रन और निकोल लोफ्टी-ईटन 11 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। कॉलिन एकरमैन ने अपना पहला ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 11 रन खर्च किए।
नामीबिया का पहला विकेट गिरा
नामीबिया का तीसरे ओवर में पहला विकेट गिरा। 2.2 ओवर में आर्यन दत्त ने बड़ा विकेट दिला दिया। आर्यन दत्त ने लॉरेन स्टीनकैंप को आउट किया। स्टीनकैंप ने 6 बॉल पर 6 रन बनाए।
नीदरलैंड लगातार चौथा टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही
तैयारियों को लेकर नीदरलैंड के कप्तान इरास्मस ने कहा कि तैयारी शानदार रही है। टीम ने दुबई में 7 दिन बिताए, उसके बाद बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि टीम काफी अच्छा महसूस कर रही है और यह उनका लगातार चौथा वर्ल्ड कप है।
नीदरलैंड ने 5 में से 3 मैच जीते
हेड-टू-हेड आंकड़ों में नीदरलैंड्स थोड़ा आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तक 5 टी-20 मैच खेले गए हैं। नीदरलैंड्स ने 3 और नामीबिया ने 1 मैच जीता है। पिछली भिड़ंत फरवरी 2024 में हुई थी, जिसमें नीदरलैंड्स ने 247 रन बनाए थे।
नीदरलैंड ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान जैसी टीम को लगभग घुटनों पर ला दिया था। मैच के 70% हिस्से में डच टीम का दबदबा था, लेकिन फील्डिंग में छूटे कैच और आखिरी ओवर्स के दबाव ने पाकिस्तान को जीत दिला दी।
पाकिस्तान आज अमेरिका से भिड़ेगा
टी-20 वर्ल्ड कप का 12वां मैच आज पाकिस्तान और अमेरिका के बीच कोलंबो के SSC स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 6.30 बजे होना है।
ग्रुप-ए में यह दोनों टीमों का दूसरा मैच रहेगा। पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ पहला मैच 20वें ओवर में जीता था। वहीं अमेरिका ने होम टीम भारत को चैलेंज देने के बाद 29 रन से करीबी मुकाबला गंवा दिया था।
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हरा चुका USA टी-20 क्रिकेट में दोनों टीमें एक ही बार भिड़ी हैं। 2024 के वर्ल्ड कप में दोनों ग्रैंड प्रैरी स्टेडियम में आमने-सामने हुई थीं। जहां पाकिस्तान से मिले 160 रन के टारगेट के सामने अमेरिका ने भी 159 रन बनाकर मैच टाई करा लिया था। फिर सुपर ओवर में इसे जीत भी लिया था। इसी मैच को जीतकर अमेरिका ने पाकिस्तान को बाहर किया और सुपर-8 स्टेज में एंट्री की थी।
आपको बता दें कि पाकिस्तान के लिए ओपनर सईम अयूब ने 2024 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 1129 रन हैं। वहीं लेफ्ट आर्म पेसर शाहीन शाह अफरीदी 65 विकेट लेकर टीम के टॉप गेंदबाज बने हुए हैं।
हरमीत सिंह अमेरिका के टॉप गेंदबाज
2024 के बाद अमेरिका के लिए ओपनर एंड्रीज गौस ने सबसे ज्यादा 757 रन बनाए हैं। 81 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर हरमीत सिंह 26 विकेट लेकर टीम के टॉप गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा था।

Comments