टेलीविज़न हॉलीवुड

अनंत अंबानी और Radhika-Merchant की हल्दी शेरेमनी में शामिल हुए सलमान खान-Video

Radhika Merchant

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में शामिल हुए सलमान खान आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे थे. मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर ने सेरेमनी की कुछ यादगार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं.

जस्टिन ने अनंत अंबानी और राधिका के संगीत में परफॉर्मेंस के लिए 84 करोड़ रुपये की फीस ली। परफॉर्मेंस के तुरंत बाद ही जस्टिन बीबर फ्लाइट पकड़कर मायामी चले गए। अब उन्होंने राधिका और अनंत के संगीत से अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले रिहाना अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने इंडिया आईं​ थी।

राधिका और अनंत की संगीत सेरिमनी शुक्रवार 5 जुलाई को जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई थी। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से लेकर खेल और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। सलमान खान, माधुरी दीक्षित, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और सारा अली खान समेत कई सितारे नजर आए। सलमान और रणवीर सिंह ने तो बैक-टू-बैक गानों पर परफॉर्म भी किया।

Comments

Related News