टेलीविज़न

Holi Special Bhojpuri Song: पवन सिंह का यह सुपरहिट गाना, बिना इसके अधूरा लगता है त्योहार

Pawan-singh-Priyanka-singh-bhojpuri-song-image

होली आवते ही भोजपुरिया म्यूजिक के धुन हर गली-मोहल्ला में गूंजे लागेला। डीजे से लेके घर के आंगन तक बस रंग, गुलाल आ धमाल! एह बीच अगर पावर स्टार के गाना ना बजे, त समझ लीजिए होली अधूरी रह गई। भोजपुरिया सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के होली सॉन्ग आजो लोगन के दिल पर राज करेला।

“बन ठन के गोरी निकला बाहरवा” आजो नंबर 1

अरे भाई, पवन सिंह के गाने में इतने डूब गए कि भोजपुरी ही बोलने लगे!
सच कहें तो जैसे ही उनका होली सॉन्ग बजता है, माहौल अपने आप रंगीन हो जाता है।

होली का त्योहार आते ही भोजपुरी गानों की धुन हर गली और हर डीजे पर सुनाई देने लगती है। रंग, गुलाल और मस्ती के बीच अगर पावर स्टार पवन सिंह का गाना न बजे, तो जश्न अधूरा सा लगता है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का होली स्पेशल सॉन्ग हर साल ट्रेंड में आ जाता है।

जिस गाने की चर्चा हो रही है, उसका नाम है “बन ठन के गोरी निकला बाहरवा”। इस गाने में पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह की जोड़ी नजर आती है, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। होली के मौके पर यह गाना डीजे की जान बन जाता है।

यूट्यूब पर इस सॉन्ग को लाखों-करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं और हर साल होली से पहले यह दोबारा ट्रेंड करने लगता है। गांव से लेकर शहर तक, स्कूल फंक्शन से लेकर सोसाइटी की होली पार्टी तक — हर जगह यही गाना सुनाई देता है।

क्यों खास है पवन सिंह का होली सॉन्ग?

पवन सिंह की आवाज में अलग ही जोश और एनर्जी है। उनके गानों में देसी अंदाज, रंग-गुलाल और होली की असली मस्ती साफ झलकती है। यही वजह है कि लोग अपनी होली प्लेलिस्ट में सबसे पहले उनका गाना शामिल करते हैं।

सोशल मीडिया पर भी इस गाने पर रील्स और शॉर्ट वीडियो की भरमार है। हर उम्र के लोग इस गाने पर झूमते नजर आते हैं।

होली 2026 में फिर मचाएगा धमाल

होली 2026 के जश्न में एक बार फिर “बन ठन के गोरी निकला बाहरवा” डीजे पर नंबर 1 बनने को तैयार है। अगर आपने अभी तक इस गाने को अपनी होली प्लेलिस्ट में शामिल नहीं किया है, तो समझ लीजिए कुछ खास मिस कर रहे हैं।

रंगों के इस त्योहार में जब पवन सिंह की आवाज गूंजती है, तो होली सच में सुपरहिट हो जाती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News