टेलीविज़न मूवी वुमनस लाइफ

पाकिस्तान की Best Pop singer नाजिया हसन कौन थीं? नाजिया हसन के बारे में अनसुने किस्से

“आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए, तो बात बन जाएं” आपने ये गीत कई बार सुना होगा और फिर भी दिल नही भरता होगा, बार बार सुने को मन करता है।

आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए गीत किसने गया था?
क्या आप जानते हैं इस गीत की गायिका कौन थी, किसने ये गीत को गाया था। चलिए हम बताते है इस गीत को गाने वाली गायिका का नाम था नाजिया हसन।

कौन थी नाजिया हसन

Who is naiza hasan : नाजिया हसन, एक पाकिस्तानी पॉप गायिका-गीतकार, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। जिन्हें ‘क्वीन ऑफ पॉप’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने समय में दक्षिण एशियाई संगीत उद्योग में एक नया आयाम जोड़ा और अपनी आवाज़ और गानों के माध्यम से कई दिलों पर राज किया।

आज हम बात करेंगे उनके कुछ अनसुने पहलु पर

नाजिया हसन का जन्म 03 अप्रैल 1965 में कराची, पाकिस्तान में हुआ था और उनकी परवरिश कराची और लंदन में हुई। नाज़िया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कराची से प्राप्त की और फिर लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

संगीत में आरंभ : बताया जाता है कि उन्हें पहली बार अभिनेत्री जीनत अमान ने खोजा था, जिनसे वह एक प्रशंसक के रूप में मिलने आई थीं, नाज़िया हसन का संगीत करियर बहुत कम उम्र में शुरू हुआ। वह केवल 15 साल की थीं जब उनका पहला हिट गाना “आप जैसा कोई” फिल्म ‘कुर्बानी’ (1980) के लिए रिलीज़ हुआ था।

जब पहली बार जीनत और फिरोज से मिली नाजिया
लंदन के एक शहर में एक बार फिरोज ने नाजिया को देखा और पूछा कि कौन है वह लड़की। तो नाजिया को बुलाया गया, नाजिया के पिता ने कहा नाजिया बेटा बहुत अच्छा गाती है।


जब फिरोज ने नाजिया से गाने के लिए पूछा तो नाजिया ने सीधे सीधे बोल दिया की उसे सिर्फ शौक के लिए गाना गाना पसंद है।

जीनत ने नाजिया से पूछा, ‘ तुम्हारा पसंदीदा गायक कौन है? ‘ जवाब में नाजिया ने कहा कि उसे Barbra Streisand जैसी शक्तिशाली आवाज वाली महिलाएं पसंद हैं। नाजिया ने Evergreen (Love Theme from A Star Is Born) की धुन गुनगुनाई ।

फिरोज को उसका सहज व्यवहार पसंद आया और अपने स्टूडियो बुलाया। और फिर शुरआत हुई आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए तो बाप बन जाए, आह बात बन जाए..

नाजिया के लिए संगीत केवल एक शौक

आश्चर्य की बात है कि नाजिया के लिए संगीत केवल एक शौक था और इस क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां किसी के लिए भी आश्चर्यजनक नहीं थीं। सपना सच होने के बाद, वह चकाचौंध भरी दुनिया से दूर एकांत और सादा जीवन जीने लगीं।

समाज सेविका के रूप में : नाज़िया को सगींत ही पसंद नहीं था बल्कि उन्हें समाज सेवा में भी रुचि थी बल्कि वे समाज सेवा में सक्रिय भी थीं। उन्होंने बच्चों और युवाओं के लिए काम किया और यूनिसेफ के साथ भी जुड़ी रहीं।

संगीतकार भाई : नाज़िया का संगीत में सहयोग उनके भाई, ज़ोहेब हसन के साथ था। दोनों भाई-बहन की जोड़ी ने कई हिट गाने दिए, जैसे “डिस्को दीवाने”, “बूम बूम”, और “यंग तरंग”।

शादी और परिवार : नाजिया हसन ने 30 मार्च 1995 को कराची के व्यवसायी मिर्जा इश्तियाक बेग से शादी की। लेकिन यह विवाह सफल नहीं रहा और वे अलग हो गए। नाज़िया का एक बेटा है, अरसलान (आरेज़ हसन)।

निधन : नाज़िया हसन का निधन 2000 में कैंसर की बीमारी के कारण हो गया। उस समय वे केवल 35 वर्ष की थीं।

पुरुस्कार : नाज़िया हसन ने अपने संगीत और समाज सेवा के माध्यम से दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। उनका संगीत आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। नाजिया को 1981 में फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।


पाकिस्तान सरकार ने नाजिया हसन को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राइड ऑफ परफॉरमेंस से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार नाजिया हसन की माँ श्रीमती मुनीज़ा बसीर को 23 मार्च 2002 को इस्लामाबाद में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ द्वारा प्रदान किया गया था।

नाजिया हसन की पहली एल्बम

नाजिया हसन की पहली म्यूजिक एल्बम थी डिस्को दीवाने 1981 एल्बम ने पाकिस्तान और भारत में बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ दिए और यहां तक कि वेस्ट इंडीज, लैटिन अमेरिका और रूस में चार्ट में शीर्ष पर रहा, जो एक अंतर्राष्ट्रीय सफलता बन गई।

बिधु, जो फिल्म कुर्बानी के संगीत निर्माता थे , जिसमें नाजिया ने अपनी आवाज दी थी, ने उनमें एक विशेष प्रतिभा की खोज की थी, और 1980 में डिस्को दीवाने नामक एक पॉप एल्बम लॉन्च किया।

बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के साथ नाजिया और जोहेब हसन फोटो : Pinterest

आलिया चिनाय द्वारा गाए जाने वाला गाना मेड इन इंडिया भी नाजिया हसन को ऑफर किया गया था मगर नाजिया ने गायन से अलविदा कह दिया था जिस कारण ये गाना अलीशा चिनाय को मिला।

सुनिए उनकी आवाज में ये गाना….

आप जैसा कोई मेरी ज़िंदगी में आयेतो बात बन जाये, हाँ हाँ बात बन जाये

उन्होंने बॉलीवुड संगीत और पॉप के वर्तमान समानता के विकास में योगदान दिया है: “उन्होंने भारत में व्यक्तिगत एल्बम की प्रवृत्ति को समय से पहले ही स्थापित कर दिया”, और अलीशा चिनॉय, लकी अली और श्वेता शेट्टी जैसी गायिकाओं को प्रसिद्धि दिलाई। अपने संगीत की अपार सफलता के बाद, नाज़िया और ज़ोहेब को EMI ग्रुप ने साइन किया और वे किसी अंतरराष्ट्रीय संगीत कंपनी द्वारा साइन किए जाने वाले पहले दक्षिण एशियाई गायक बने।

नाज़िया हसन द्वारा प्रसिद्ध और हिट गाने कैसे हैं?

नाज़िया हसन ने कई प्रसिद्ध और हिट गाने गाए हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख गाने निम्नलिखित हैं:

  1. आप जैसा कोई… – फिल्म ‘कुर्बानी’ (1980)
  2. डिस्को दीवाने… – एल्बम ‘डिस्को दीवाने’ (1981)
  3. बूम बूम – एल्बम ‘स्टार/बूम बूम’ (1982)
  4. दिल की लगी- एल्बम ‘यंग तरंग’ (1984)
  5. तेरे कदमों को – एल्बम ‘डिस्को दीवाने’ (1981)
  6. आओ ना – एल्बम ‘कैमरा कैमरा’ (1992)
  7. प्यार का जादू – एल्बम ‘स्टार/बूम बूम’ (1982)
  8. मेरी सहेली – एल्बम ‘यंग तरंग’ (1984)
  9. हम दोनों – एल्बम ‘यंग तरंग’ (1984)
  10. कैमरा कैमरा – एल्बम ‘कैमरा कैमरा’ (1992)

इन गानों ने नाज़िया हसन को पॉप म्यूजिक का एक प्रमुख चेहरा बना दिया और आज भी ये गाने लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

नाज़िया और ज़ोहेब के वीडियो

कहानी स्त्रोत : विकिपीडिया, youlinmagazine, यूट्यूब एवम् Pinterest

Comments

Related News