बॉलीवुड

Congratulations Deepika and Ranveer : दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह बने माता-पिता

बॉलीवुड सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने परिवार में नए मेहमान के आने पर जश्न मनाया, और ये नया मेहमान एक खूबसूरत नन्ही परी है। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और परिवार भगवान गणेश को समर्पित त्योहार के साथ, नए मेहमान के आने से बहुत खुश है।

दीपिका और रणवीर में 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद की थी शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, जिन्होंने 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीलाः रामलीला’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली।

दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी।

दीपिका और रणवीर आशीर्वाद लेने पहुंचे थे गणेश मंदिर

इससे पहले दोनों ने अच्छे सौभाग्य को लाने और बाधाओं को दूर करने के लिए प्रसिद्ध त्योहार गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर खुशी की खबर आई, जिससे उनकी बेटी के आगमन का समय और भी खास हो गया। Deepika Padukone हरे रंग की साड़ी पहनकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके बप्पा का आशीर्वाद लिया। पति Ranveer Singh हर कदम पर उनका साथ देते नजर आए।

रणवीर सिंह की मां और बहन मौजूद थे अस्पताल में

दीपिका पादुकोण को शनिवार की शाम को मुबंई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ देर बाद ही रणवीर सिंह की मां अंजू भवानी और बहन कृतिका भवानी अस्पताल पहुंच गए थे. हालांकि रात में मुकेश अंबानी के घर हुई गणेश चतुर्थी पूजा में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पिता एक साथ पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि डिलीवरी के दौरान दीपिका और रणवीर का परिवार भी अस्पताल में मौजूद था.

दीपिका का प्रेग्नेंसी फोटोशूट

कुछ दिन पहले ही दीपिका ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही थी। कई यूजर्स दीपिका के बेबी बंप को देखकर कयास लगाया था कि शायद वो जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी। इसको लेकर भी फैंस कमेंट कर बोल रहे हैं कि हमें उम्मीद थी कि दोनों को जुड़वा बच्चे होंगे। 

दीपिका के डिलीवरी रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो हमेशा से चाहते थे कि उन्हें दीपिका जैसी बेटी हो। मैं कहता हूं कि भगवान मुझे एक ऐसी (बेटी) दे दे, बस मेरी लाइफ सेट हो जाए। मैं नामों को शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं।

दीपिका और रणवीर को मिली बाधियां
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पेरेंट्स बनने पर आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा और परिणीति चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने रणवीर और दीपिका को बधाई दी है।

Comments

Related News