अन्य स्टेट

Nalanda Sheetla Mandir: नालंदा शीतला मंदिर भगदड़, 8 की मौत, कई घायल, मुआवजे का ऐलान

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़: 8 की मौत, कई घायल, मुआवजे का ऐलान

नालंदा (बिहार): बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर में हुआ, जहां चैत्र महीने के अंतिम मंगलवार के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल के डॉक्टर बिस्वजीत कुमार के मुताबिक, करीब 13-14 लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 8 की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगदड़ अचानक शुरू हुई और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। घटना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की भारी तैनाती की गई है।

इस हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है। वहीं, प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए दीपनगर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी घटना पर शोक जताते हुए कहा कि सरकार मृतकों के आश्रितों और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

बताया जा रहा है कि हर मंगलवार को मंदिर परिसर में मेला लगता है, लेकिन इस बार की भीड़ हादसे का कारण बन गई। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

नालंदा भगदड़ पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

बिहारशरीफ सदर अस्पताल बना पुलिस छावनी

नालंदा के मधड़ा शीतला मंदिर में भगदड़ के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इसे देखते हुए बिहारशरीफ सदर अस्पताल को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों के हंगामे की आशंका को देखते हुए अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मुख्य गेट से लेकर अस्पताल के अंदर तक हर जगह सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

प्रशासन की चूक की जांच होगी: नालंदा ज‍िले के प्रभारी मंत्री

नालंदा ज‍िले के प्रभारी मंत्री व‍िजय कुमार चौधरी ने प्रशासन की लापरवाही पर कहा क‍ि राष्‍ट्रपत‍ि का कार्यक्रम होने की वजह से भले ही प्रशासन वहां तैयार‍ियों में लगा हुआ हो। लेक‍िन यहां भी मेला था। इस बात की जांच की जाएगी क‍ि क्‍या प्रशासन की लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News