उत्तर प्रदेश योग / एक्सरसाइज

योग हमारे शरीर, श्वास और मन को आपस में जोड़ता है : सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरप्रदेश वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिदिन योग अभ्यास हमारे शारीरिक बीमारियों के साथ-साथ मानसिक तनाव कम करने, एवं जीवन को संतुलित बनाए रखने विशेष भूमिका निभाता है। योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है जो मनुष्य की मानसिक व शारीरिक शक्ति में वृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करता है।

योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि योग पूरी मनुष्यता के लिए हमारे ऋषिमुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। योग के द्वारा आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का भी संदेश दिया है। हर मनुष्य का परम लक्ष्य सुख और शांति की प्राप्ति है जिसमें योग की बड़ी भूमिका है। शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग ने मनुष्य की सुख शान्ति की राह प्रशस्त की है। महान ऋषि पतंजलि ने योग के माध्यम से लोगों को जीने की राह दिखाई है। योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिये गर्व की बात है। प्रधानमंत्री जी के सार्थक प्रयासों से आज योग जन जन तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे ऐतिहासिक कार्यकाल में इस वर्ष 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2024 को “स्वयं एवं समाज के लिए योग“ सूत्र के साथ किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News