टेलीविज़न

 Bigg Boss OTT 3 : अरमान मलिक ने विशाल पांडे को मारा थप्पड़, Video

सोशल मीडिया पर अरमान मलिक और विशाल पांडे लगातार सुर्खियों में हैं। कोई अरमान को सपोर्ट कर रहा है, तो कोई विशाल की ओर से बोल रहा है। बिग बॉस फैन्स के लिए ये हफ्ता हलचल भरा रहा. अरमान मलिक ने गुस्से में आकर विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया. यही नहीं, शो पर उनकी दो शादियों का भी खूब मजाक बना. बिहार की मनीषा रानी ने अपने पापा को कार गिफ्ट की है. इधर दृष्टि धामी ने उनके बेबी बंप को फेक बताने वालों को जवाब दिया है.

अरमान मलिक ने विशाल पांडे को मारा थप्पड़

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स का दूसरे साथी पर हाथ उठाना आम हो चुका है. बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही के एपिसोड में देखा गया कि पायल मलिक वीकेंड के वार पर आती हैं और विशाल पांडे को लेकर एक खुलासा करती हैं। वह बताती हैं कि विशाल ने कहा है कि उसे कृतिका भाभी अच्छी लगती है। यह सुनकर अरमान मलिक को काफी गुस्सा आता है। वे कुछ देर बाद विशाल के पास जाते हैं और उन्हें थप्पड़ मार देते हैं। अन्य सदस्य रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया और दीपक चौरसिया इस इंसीडेंट पर अरमान मलिक को घर से बाहर निकाल देने की बात कहते हैं।

चंद्रिका दीक्षित ने घुटनों के बल बैठकर मांगी माफी

शो में साई केतन राव की दोस्त शिवांगी खेड़कर के जाने से घर में भूचाल मच गया। एक तरफ जहां विशाल ने अपना पक्ष रखा तो वहीं दूसरी तरफ चंद्रिका दीक्षित ने भी सफाई दी, लेकिन किसी ने भी उनकी बातें नहीं सुनी

गंदी नाली का कीड़ा है विशाल: अरमान
अरमान ने लव कटारिया से कहा कि वो जिसके साथ बैठता है, वो गंदी नाली का कीड़ा है। अरमान ने कहा, ‘सना मकबूल के साथ हम 24 घंटे घूमते हैं, लेकिन कभी उसे उस नजर से नहीं देखा। ये (विशाल) घर में रखने के लायक नहीं है। ये है उसकी रियल पर्सनैलिटी। किसी की मां-बहन को भी नहीं छोड़ता।’

Comments

Related News