वुमनस लाइफ हेल्थ टिप्स

गर्भावस्था की अवधि की गणना : First Trimester of Pregnancy Week by week

First Trimester of Pregnancy Week by week

गर्भावस्था के प्रारंभिक दिनों में गर्भवती महिलाओं के मन में अनेक प्रश्न उठते हैं। आज हम इन्हीं प्रश्नों के उत्तर जानने का प्रयास करेंगे और समझेंगे कि गर्भावस्था की पहली तिमाही (First Trimester of Pregnancy Week by week) में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं। हम यह भी जानेंगे कि पहले सप्ताह से लेकर तेरहवें सप्ताह तक गर्भ में पल रहे भ्रूण और गर्भवती महिला के शरीर में कौन-कौन से बदलाव आते हैं। तो आइए जानते हैं: प्रेगनेंसी के पहले 13 हफ्तों में क्या होता है?

सवाल 1- 03 महीने का प्रेग्नेंट कितने वीक होता है?
सवाल 2- 13 सप्ताह की गर्भवती होने पर पेट कैसा महसूस होता है?
सवाल 3- 13 सप्ताह की गर्भवती में क्या हो रहा है?

हम यहां ज्यादा विस्तार से नहीं बतायेंगे बल्कि बहुत कम शब्दों में बतायेंगे जिससे आपको समझने में परेशानी न हों।

गर्भावस्था की अवधि की गणना करने के लिए हमें ये पता होना चाहिए कि एक अजन्मा शिशु गर्भ में लगभग 38 सप्ताह बिताता है, लेकिन गर्भावस्था की औसत अवधि 40 सप्ताह मानी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्भावस्था की गणना महिला के अंतिम मासिक धर्म के पहले दिन से की जाती है, न कि गर्भधारण की तारीख से , जो आम तौर पर 2 सप्ताह बाद होती है

गर्भावस्था की अवधि की गणना करते समय हमें सबसे पहले गर्भावस्था को 3 चरणों में विभाजित करना पड़ेगा।

पहली तिमाही – गर्भाधान से 12 सप्ताह तक
दूसरी तिमाही – 13 से 27 सप्ताह
तीसरी तिमाही – 28 से 40 सप्ताह।

गर्भावस्था में पूर्ण अवधि क्या है

गर्भावस्था की अवधि महिलाओं के बीच अलग-अलग हो सकती है – यदि बच्चे का जन्म 37-42 सप्ताह के बीच होता है तो उसे ‘पूर्ण अवधि’ वाला माना जाता है।

First Trimester of Pregnancy Week by week

गर्भावस्था की पहली तिमाही यानि गर्भधान से 13 सप्ताह :

गर्भावस्था की पहली तिमाही में शारीरिक और हार्मोनल परिवर्तनों का महत्वपूर्ण समय होता है। पहले सप्ताह में बहुत कुछ आपके जीवन में बदलाव लेके आएगा।

गर्भावस्था का पहला सप्ताह :

गर्भावस्था की प्रक्रिया जिस दिन शुरू हुई उस दिन से गर्भावस्था का पहला सप्ताह माना जाएगा और इसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण घटनाएं होती हैं:

  • मासिक धर्म चक्र की शुरुआत मासिक धर्म आ रहा होता है।
  • ओवरी में अंडाणु (एग) परिपक्व होते है।
  • शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं।
  • फर्टिलाइजेशन यानि स्पर्म अंडाणु से मिलता है।

गर्भावस्था का दूसरा सप्ताह :


गर्भावस्था के दूसरे सप्ताह में महिला के शरीर में गर्भधारण की तैयारी होती है। यानि इसमें ओव्यूलेशन और संभावित निषेचन फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया होती है।

गर्भावस्था का तीसरा सप्ताह :


तीसरा सप्ताह यानि आप आधिकारिक रूप से गर्भवती हो गई हैं और अपनी गर्भावस्था के पहले महीने में हैं। इस सप्ताह, कोशिकाओं का छोटा समूह तेज़ी से बढ़ेगा। इसी सप्ताह बढ़ते हार्मोन स्तर से आपको गंध का अनुभव हो सकता है , जो गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों में से एक है।

तीसरे सप्ताह के गर्भाशय में क्या होता है

अगर आपने ओवुलेशन के दौरान सेक्स किया है, तो आपके अंडे को एक भाग्यशाली शुक्राणु द्वारा निषेचित किया गया है और आपका शरीर ब्लास्टोसिस्ट (जो जल्द ही आपका बच्चा बन जाएगा!) को होस्ट करने के लिए तैयार हो रहा है जो अगले नौ महीनों के लिए गर्भाशय की ओर बढ़ रहा है।

ब्लास्टोसिस्ट क्या है?
ब्लास्टोसिस्ट एक प्रारंभिक अवस्था का भ्रूण है जो निषेचन के पांच से छह दिनों बाद बनता है।

गर्भावस्था का चौथा सप्ताह :

चौथा सप्ताह यानि आप अपनी गर्भावस्था के पहले महीने में हैं। तैयार हो जाएं, आपके शरीर में प्लेसेंटा और एमनियोटिक थैली का निर्माण शुरू हो जाता है। इस सप्ताह आपके पेट में एक शिशु रूप ले रहा है, इसी कारण आपको पेट में दबाव और स्तनों में कोमलता जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

चौथा सप्ताह यानि शिशु आपसे संबंध बनाना को तैयार

चौथा सप्ताह में शिशु अब आपका होने लगा है। शिशु इस प्रथम महीने में आपके साथ एक अटूट संबंध बना लेता है जो अगले आठ महीनों तक (और उसके बाद जीवन भर) बना रहता है।

गर्भावस्था का पांचवा सप्ताह :

पांचवें सप्ताह में भ्रूण अब गर्भस्थ शिशु जैसा दिखने लगा है, और आपके शिशु का हृदय और रक्त संचार तंत्र विकसित हो रहा है। गर्भावस्था के 5वें सप्ताह में, आपका भ्रूण अभी भी बहुत छोटा होता है, लगभग एक संतरे के बीज के आकार का।

गर्भावस्था का छंटवा सप्ताह :

इस हफ्ते इसकी लंबाई लगभग 3 मिमी होती है। इस अवस्था तक, यह विशेष हार्मोन स्रावित कर रहा होता है जो माँ को मासिक धर्म से रोकता है। यदि आप 6 सप्ताह की गर्भवती हैं, तो आप अपनी गर्भावस्था के दूसरे महीने में हैं। इस हफ्ते आप मतली और बार-बार पेशाब आने जैसे लक्षणों के कारण वास्तव में गर्भवती महसूस कर सकती हैं ।

गर्भावस्था का सातवां सप्ताह :

शीशु का दिल धड़क रहा है। आपका शिशु तेज़ी से बढ़ रहा है और प्रति मिनट 100 की दर से नई मस्तिष्क कोशिकाएँ बना रहा है। आपको अब सुबह के समय मतली, स्तनों में दर्द और भोजन के प्रति अरुचि जैसे लक्षण अनुभव होना सामान्य बात है ।

कुछ महिलाओं का 7 सप्ताह की गर्भावस्था में पूरा कप साइज़ बढ़ जाता है। इस सातवें सप्ताह में महिलाओं के स्तनों में चर्बी जमने लगती है साथ ही साथ उस क्षेत्र में रक्त का प्रवाह बढ़ने लगता है। हालांकि अभी गर्भाशय अभी बहुत छोटा है। फिर भी अंगूर के आकार का तो हो ही गया है।

गर्भावस्था का आठवां सप्ताह :

गर्भावस्था के 8वें सप्ताह में और क्या बदलाव होता है? आपके छोटे भ्रूण को नज़दीक से देखने पर पता चलेगा कि आपका शिशु कोई भ्रूण नहीं बल्कि शिशु जैसा दिख रहा है।

गर्भावस्था के आठवें सप्ताह में आपके शरीर में बदलाव निश्चित है, अब आपके कपड़े पेट के आस-पास थोड़े तंग लग सकते हैं।
गर्भावस्था के आठवें सप्ताह में आपके खाने में बदलाव आ सकता है। आपको अब फलों की तरफ जाना होगा।

क्या आठवें सप्ताह के गर्भवास्था में भी संबंध बनाए जा सकते हैं तो इसका उत्तर होगा कि यदि आपका डॉक्टर इस पर रोक नहीं लगाता है तो बेशक आप सेक्स कर सकते हैं। बल्कि गर्भवास्था के कारण होने वाले तनाव को सेक्स कम करने में मदद करेगा।

गर्भावस्था का नौवां सप्ताह :


शिशु की स्थिति: आंखें, मुंह और जीभ बन रही हैं। गर्भावस्था के 9वें सप्ताह में, आपका शिशु अब लगभग 1 इंच लंबा है। सिर सीधा और पूरी तरह से विकसित हो गया है और कान भी बढ़ते जा रहे हैं, साथ ही, पैर की उंगलियाँ दिखाई देने लगी हैं, और बच्चे के सभी ज़रूरी अंग, जैसे दिल, दिमाग, गुर्दे, जिगर और फेफड़े, विकसित होने लगे हैं।

गर्भावस्था के आठवें सप्ताह में आपके कपड़े कमर के चारों ओर तंग होने लगेंगे। आपका शरीर पहले से अधिक मोटा हो जाएगा और आप को दिन में 100 बार बाथरूम जा पड़ सकता है।

गर्भावस्था का दसवां सप्ताह :

अब आप अपनी गर्भावस्था के तीसरे महीने में हैं, और आपको दिखाई देने वाली नसें और योनि स्राव में वृद्धि भी दिखाई दे सकती है । आपका बच्चा अब वास्तव में एक मानव आकार ले रहा है।

आपके बच्चे का पेट पाचन रस का उत्पादन कर रहा है, गुर्दे बड़ी मात्रा में मूत्र का उत्पादन कर रहे हैं, और यदि यह लड़का है, तो आपका बच्चा पहले से ही टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन कर रहा है।

आपको क्या करना है दसवें गर्भवास्था में
गर्भावस्था के 10वें सप्ताह में आपके पेट का निचला हिस्सा थोड़ा गोल हो चुका होगा। आपको दसवें गर्भाशय की स्थिति में साबुत अनाज, फल और सब्जियों के रूप में फाइबर, खूब सारा पानी पीना और नियमित व्यायाम करना आपके लिए मददगार हो सकता है।

गर्भावस्था का ग्यारवें सप्ताह :

आपकी गर्भवास्था की स्थिति अब ग्याहरवें सप्ताह की हो गई है तो आपका शिशु अब तेजी से विकसित हो रहा है। आपका शिशु लगभग डेढ़ इंच लंबा और लगभग एक चौथाई औंस वजन का हो गया है।

गर्भवस्था की ग्याहरवें सप्ताह की स्थिति में शिशु के शरीर में हाथ और पैर, कान, उसकी छोटी नाक की नोक पर खुला नाक मार्ग, मुंह में जीभ और तालु लगभग बन गए हैं।

गर्भवती महिला की ग्याहरवें सप्ताह की स्थिति में की बात करें तो आपको इन दिनों थोड़ी भूख लग सकती है और ये आपके बच्चे के लिए अच्छी बात है।

आपको इस समय पेट फूलना, डकार आना और गैस पास होना जैसी स्थिति बन सकती है।

गर्भावस्था का बारहवां सप्ताह :

आप भाग्यशाली हैं आपने गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों में से एक बहुत महत्वपूर्ण समय को पूरा के लिए है। आपके बच्चे के लिए भी बारहवां सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण है हालांकि आपके बच्चे के विकास के लिए जरूरी बातें अधिकांश पूरी हो चुकी हैं।

अब आपकी दूसरी तिमाही नजदीक है। अब आपको चक्कर आना शुरू हो सकते हैं। चक्कर आने पर घबराएं नहीं।

गर्भावस्था में चक्कर क्यों आते हैं।
गर्भावस्था में चक्कर आने का कारण है आपके शरीर में रक्तचाप कम होना और मस्तिष्क सहित पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह कम होना। इस समय आपको हर काम जल्दबाजी में नहीं करना है धीरे धीरे करना है।

यदि आपको चक्कर आ रहा है या बेहोशी आ रही है, तो लेट जाएँ या अपने सिर को अपने घुटनों के बीच झुकाकर बैठें, गहरी साँस लें और अपने तंग कपड़ों को ढीला करें । पहली तिमाही के बाद पीठ के बल व्यायाम न करें।

दूसरी तिमाही से पहले की सावधानी :

खूब पानी पिएँ – हाइड्रेटेड रहना पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी है , इसलिए हर आधे घंटे की गतिविधि के बाद एक अतिरिक्त गिलास तरल पदार्थ पीने की योजना बनाएँ।

गर्भावस्था का तेरहवां सप्ताह :

गर्भावस्था के 13 सप्ताह की गर्भवती होने पर आप अपनी पहली तिमाही के अंतिम सप्ताह में हैं।

शिशु की स्थिति : 13 सप्ताह की गर्भवती होने पर, उसकी भुजाओं और पैरों में छोटी-छोटी हड्डियाँ बनना शुरू हो जाती हैं। शिशु की स्वर-तंत्री भी विकसित होने लगती है।

गर्भवती महिला की स्थिति :
गर्भावस्था के तेरहवें सप्ताह में आपके योनि स्राव में वृद्धि हो सकती है। इससे घबराएं नहीं, यह बिल्कुल सामान्य स्राव है। ये स्त्राव पतला और दूधिया रंग का होता है, या हल्की महक वाला या कभी-कभी गंधहीन भी होता है। साथ ही, आपकी गर्भावस्था के बढ़ने के साथ-साथ यह संभवतः बढ़ जाएगा।

गर्भवास्था में योनि स्त्राव :
गर्भवास्था में योनि स्त्राव सामान्य बात है। यूं समझिए कि ये स्त्राव आपके शिशु के जन्म लेने वाले रास्ते की सफाई है। स्त्राव होने से योनि नाल में होने वाले संक्रमण से बचा जा सकता है।

गर्भावस्था में सेक्स:
आपके बढ़ते पेट के साथ हो सकता है sex करने के लिए आपका बिल्कुल भी मूड न बने या आपका पहले से ज्यादा मूड बन जाए। ये लक्षण सामान्य लक्षण हैं। गर्भावस्था के बढ़ने के साथ-साथ इसमें उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

क्या अब अपने डॉक्टर से मिलने का समय है?
वैसे तो गर्भवास्था के एक से बारह हफ्ते सभी नॉर्मल लक्षण होते हैं फिर भी अपने डॉक्टर से जांच करवाना समझदारी भरा कदम है। सुरक्षा के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से त्वचा में होने वाले किसी भी बदलाव के बारे में पूछें।

गर्भवास्था की पहली तिमाही क्या है?

गर्भवास्था की पहली तिमाही में कुल तेरह सप्ताह हमने विभक्त किए हैं। यानि पूरे तीन महीने को ही पहली तिमाही कहा गया है।

गर्भवास्था की पहली तिमाही में क्या सावधानी रखें?

पहली तिमाही में आपका वजन थोड़ा ही बड़ा जबकि दूसरी और तीसरी तिमाही में तेज़ी से बढ़ता है। गर्भवास्था में इन चीजों के परहेज करें कच्चे और अधपके मांस, समुद्री भोजन और अंडे में संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया और परजीवी हो सकते हैं जो आपके या आपके बच्चे के लिए अच्छे नहीं हैं। 

पहली तिमाही आपने पूरी कर ली है अब दूसरी तिमाही में आपका प्रवेश जो रहा है। अब आप बच्चे के नाम के बारे में सोचना शुरू कर सकते हैं

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News