टेलीविज़न बॉलीवुड मूवी

Ghudchadi OTT Release: एक रोमांटिक ड्रामा के साथ

Gudchadi movie

संजय दत्त और रवीना टंडन की मूवी घुड़चड़ी एक भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन बिनॉय गांधी द्वारा किया गया है। कीप ड्रीमिंग पिक्चर्स और टी-सीरीज़ के बैनर तले निधि दत्ता, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, निधि दत्ता और बिनोय गाँधी हैं।

मूवी का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है देखें –

Ghudchadi Streaming 9th August

यह फिल्म 9 अगस्त 2024 को ऑनलाइन प्लेटफार्म जियो सिनेमा प्राइम पर रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, खुशाली कुमार और पार्थ, मुख्य भूमिका में नजर आयेंगें। इसके अलावा फिल्म में अरुणा ईरानी साहयक भूमिका में नजर आएंगीं।

Ghudchadi का पहला पोस्टर आया सामने

फिल्म ’घुड़चढ़ी’ OTT Platform पर रिलीज होने वाली है। वैसे फिल्म की रिलीज में काफी देरी हो चुकी थी, लेकिन मंगलवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो गया है। साथ ही रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है। संजय दत्त ने इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी पोस्टर में कैप्शन लिखा है, “प्यार डबल और कन्फ्यूजन डबल।”

Comments

Related News