IND-BAN match : हिंदू विरोधी देश के साथ कैसे खेल सकता है भारत,हिंदू महासभा ने किया विरोध। वापस जाओ’ के नारे

हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में विरोध प्रदर्शन किया और 6 अक्टूबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग की. पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ ‘अत्याचार’ के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया गया.

आपको बता दें कि कल ग्वालियर में यानी 6 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश के बीच टी-20 मैच होना है। इसका हिंदू महासभा कड़ा विरोध कर रही है। उसका कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। महिलाओं के साथ गलत काम हो रहे हैं और ऐसे में भारत, बांग्लादेशियों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा है। ये हिंदुओं का अपमान है।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने बताया- हमने रविवार को दोपहर 1 बजे तक लश्कर के बाजार बंद करने की अपील की है। 80 प्रतिशत व्यापारियों का हमें समर्थन भी मिल रहा है।

उधर, शहर के एसपी का कहना है कि ग्वालियर की छवि को बिगड़ने नहीं देंगे। कुछ लोग विरोध में थे, लेकिन उनसे हमारी बात हो गई है। तो लगता है बांग्लादेशी खिलाड़ी आराम से अपने घर वापिस लौट जाएंगे। और मैच नही खेलेंगे।

बता दें कि आज बांग्लादेश की टीम को नेट प्रैक्टिस करना है। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। शाम को भारतीय टीम नेट प्रैक्टिस करेगी। फिर टीम की फाइनल पीसी होगी।

Comments

Related News