क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भाजपा में शामिल, पत्नी रिवाबा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Cricketer Ravindra Jadeja joins BJP, wife Rivaba shares pictures

भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भाजपा मैं शामिल हो गए हैं। जबकि जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा पहले से ही बीजेपी में हैं। भाजपा विधायक और जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है। रिवाबा ने पार्टी के नए सदस्य के रूप मैं उनकी तस्वीर के साथ एक ट्वीट किया है। इसके साथ ही ट्वीट मैं जामनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रिवाबा ने भाजपा सदस्यता कार्ड के साथ अपनी भी तस्वीर साझा की है। बता दें कि रवींद्र जडेजा ने हाल ही मैं टी-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेट से सन्यास का ऐलान किया है। अब रवींद्र जड़ेजा राजनीति में नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। हालांकि बीजेपी में उनकी क्या भूमिका होगी अभी यह स्पष्ट नहीं है.

भाजपा में जितनी पारदर्शिता उतनी अन्य पार्टी में नहीं : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

भाजपा के ’संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, बल्कि एक अनूठी पार्टी भी है। उन्होंने कहा, “भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि सबसे लोकतांत्रिक पार्टी भी है। कोई अन्य पार्टी अपने सदस्यता अभियान को भाजपा जितनी पारदर्शिता और ईमानदारी से नहीं चलाती है।“

जडेजा की पत्नी रिवाबा पहले से ही बीजेपी पार्टी में

रिवाबा 2019 में भाजपा में शामिल हुई थी और उन्हें 2022 में पार्टी ने जामनगर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा। वह आप उम्मीदवार करशनभाई करमुर को हराकर इस सीट से जीत दर्ज की। पत्नी के चुनाव प्रचार में भी जडेजा नजर आए थे।

पीएम मोदी ने शुरू किया सदस्यता अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा की सदस्यता के नवीनीकरण के साथ ही 2 सितंबर को केंद्र की इस सत्तारूढ़ पार्टी के साल 2024 के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई। पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों, पदाधिकारियों ओर नेताओं की मौजूदगी में इस अभियान की शुरुआत की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News