अन्य स्टेट उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ दिल्ली मध्य प्रदेश

LPG Cylinder Price Today: नहीं बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, जानिए बड़े शहरों में आज का रेट

New LPG gas cylinder rates released in India with domestic LPG cylinders stock image

महंगाई के दौर में आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 15 मई 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में रसोई गैस के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गै की सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है।

दिल्ली और मुंबई में क्या है LPG सिलेंडर का नया रेट?

राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू LPG सिलेंडर 913 रुपये के करीब बिक रहा है। वहीं 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3071 रुपये से अधिक कीमत पर उपलब्ध है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर का रेट 912.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर लगभग 3024 रुपये में मिल रहा है।

इन बड़े शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के ताजा भाव

देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें थोड़ी अलग हैं। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर करीब 950 रुपये में मिल रहा है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 939 रुपये है। बेंगलुरु में उपभोक्ताओं को 915.5 रुपये और भोपाल में लगभग 918.5 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं पटना और श्रीनगर जैसे शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये के आसपास पहुंच चुकी है।

कमर्शियल सिलेंडर अब भी महंगे

होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें घरेलू सिलेंडर की तुलना में काफी ज्यादा बनी हुई हैं। मई की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद कारोबारियों की लागत बढ़ गई है।

मार्च के बाद नहीं बढ़े घरेलू गैस के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने मार्च 2026 में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। उस समय 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद से अब तक घरेलू गैस की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News