स्टॉक मार्किट

MidCap और SmallCap शेयरों में बिकवाली का दबाव

Selling pressure in Midcap and Smallcap stocks : वैश्विक मार्केट से बिकवाली के संकेतों के बीच घरेलू इकिटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी तेजी से गिरे हैं। निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में हैं, और मिडकैप तथा स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली जारी है। इस बिकवाली के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.28 lakh करोड़ रुपये घट गया है, यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 3.28 लाख करोड़ रुपये कम हो गई है।

बीएसई सेंसेक्स वर्तमान में 584.77 प्वाइंट्स (0.73%) गिरकर 24,242.0 पर है, जबकि निफ्टी 50 7.40 प्वाइंट्स (0.70%) की गिरावट के साथ 24,242.0 पर ट्रेड कर रहा है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,48.88 और निफ्टी 24,43.50 पर बंद हुआ था।

RBL बैंक के शेयरों में बड़ी लेन-देन

RBL बैंक के शेयरों में स्टॉक मार्केट खुलते ही एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में कंपनी के करीब 4.87 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जो बैंक की करीब 7.9 फीसदी के हिस्सेदारी के बराबर है। इस डील के बाद बैंक के शेयरों की कीमत 4 प्रतिशत तक टूट गई। ब्लॉक डील में RBL बैंक के शेयरों का लेनदेन 229.5 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ। इस डील की कुल वैल्यू 1100 करोड़ रुपये है।

इधर टाटा मोटर्स अपने आल टाईम हाई पर

TataMotors के शेयरों ने 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ। बीएसई पर शेयर 3.79% बढ़कर 1080.95 रुपये पर पहुंच गए।

Comments

Related News