अन्य स्टेट

Tirupati Temple Stampede: तिरुपति बालाजी में मची भगदड़, श्रद्धालुओं की मौत

Tirupati Temple accident breaking news : आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में बुधवार देर रात 9:30 बजे वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर के पास भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। 150 से ज्यादा भक्त घायल होने की खबर है।

दरअसल, काउंटर के पास 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कतार में खड़े थे। उसी वक्त श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार लगाने के लिए कहा गया। आगे की जाने की होड़ में अफरा-तफरी मच गई। भागने के दौरान लोग एक-दूसरे पर चढ़ गए। इससे लोगों को दम घुट गया। मल्लिका नाम की एक महिला की मौत मौके पर हो गई।

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी फोन पर अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली है।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड (टीटीडी) के अध्यक्ष बीआर नायडू अभी एक आपात बैठक कर रहे हैं। बैठक के बाद वे मीडिया से बात करेंगे। एक दिन पहले टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जे. श्यामला राव ने 10 से 19 जनवरी तक होने वाले वैकुंठ एकादशी और वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी बताया था कि श्रद्धालुओं को वैकुंठ द्वार के दर्शन कराना टीटीडी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राव ने कहा था कि टीटीडी ने इस दौरान सात लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की हैं। वैकुंठ द्वारा दस दिनों तक खुला रहेगा और व्यवस्था के विशेष प्रोटोकॉल होंगे, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन का अनुभव हो सके।

Comments

Related News