स्टार्टअप

Podcast Day 2024 : Podcast क्या है और इसका भविष्य क्या है, podcast से पैसे कैसे कमाएं

Happy International Podcast Day 2024 : हर साल 30 सितंबर को मनाए जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस उस पॉडकास्टिंग ग्रुप को समर्पित है, जिसमें पॉडकास्टर, श्रोता और कंटेंट क्रिएटर्स एक साथ आते हैं और पॉडकास्टिंग के विकास और उसके हमारे जीवन में उसकी मुख्य भूमिका को बताते हैं।

आपने रेडियो टीवी तो बहुत देखा होगा, पहले रेडियो पर लोगो फिल्म स्टोरी, गाने और कहानियां सुनते थे फिर टीवी आ गया और रेडियो को पीछे छोड़ दिया। हालांकि रेडियो का स्थान लेने वाला आज भी कोई नही है। जमाना बदला और रेडियो टीवी को पीछे छोड़ते हुए यूट्यूब ने अपना पांव जमा लिया। लोगो यूट्यूब पर गाने और स्टोरीज सुनने लगे। लेकिन जमाना कहां रुकना जनता है अपनी रफ्तार से आगे बढ़ता जाता है।

पॉडकास्ट की शुरुआत किसने की थी?

पॉडकास्टिंग की शुरुआत आज से लगभग बीस साल पहले वर्ष 2004 में हुई, और इसे लोकप्रिय बनाने में सबसे बड़ा योगदान एडम करी और डेव विनर का था।

एडम करी पहले एक एमटीवी वीडियो जॉकी थे, इन्होंने ही पॉडकास्ट को तकनीकी रूप से आसान बनाने के लिए एक प्रोग्राम डेवलप किया। दूसरी और डेवलपर डेव विनर ने आरएसएस (RSS) फीड में audio files को शामिल करने का तरीका विकसित किया, जिससे इसके सुनने वाला अथवा देखने वाला व्यक्ति आसानी से डाउनलोड कर सके और बाद में समय अनुरूप सुन सकते थे। बस यही दोनो की इस तकनीकी खोज ने पॉडकास्टिंग के युग की नींव रखी।

पॉडकास्ट उन लोगों के लिए एक नया और जबरदस्त मौका है जो लीक से हटकर एक अद्वितीय कंटेंट का निर्माण कर रहे हैं और अपने ऑडियंस को भरपूर Knowledge, Entertainment और Lifestyle tips प्रदान कर रहे हैं

What is a Podcast and How Does it Work?

पॉडकास्ट एक डिजिटल माध्यम है जिसमें ऑडियो या वीडियो के रूप में एक या एक से अधिक एपिसोड होते हैं जो किसी विषय पर बने होते हैं। जो आप अपने ऑडियंस तक बड़े आसानी से पहुंचा सकते हैं। ऑडियो और वीडियो पॉडकास्ट में केवल इतना ही फर्क है कि ऑडियो पॉडकास्ट ज़्यादा सुलभ हैं क्योंकि लोग डिजिटल ऑडियो फ़ाइल को कहीं भी सुन सकते हैं, परंतु वहीं वीडियो पॉडकास्ट का आनंद केवल कुछ परिस्थितियों में ही लिया जा सकता है।

Benefits of Podcast: Podcast का हमारे जीवन में क्या लाभ है

पॉडकास्ट शुरू करने से आपको नए दर्शकों तक पहुँचने या अपने पहले से मौजूद दर्शकों से जुड़े रहने में मदद मिल सकती है।

  • यूट्यूब रेडियो को पीछे छोड़ने वाला पॉडकास्ट आज हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। पॉडकास्ट लोगों तक बहुत तेजी को रफ्तार से पहुंच रहा है। आज लोग यूट्यूब के माध्यम से और अन्य माध्यम से पॉडकास्ट सीरीज तैयार कर रहे हैं और लोगो तो रोचक जानकारियां पहुंचा रहे हैं।
  • इसके एपिसोड्स को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है, जिससे आप इसे कभी भी और कहीं भी सुन सकते हैं। पॉडकास्ट विषय के अनुसार अलग-अलग होते हैं, जैसे कि एजुकेशन, मनोरंजन, न्यूज, टेक्नोलॉजी, फिटनेस, इतिहास आदि की महत्वपूर्ण जानकारी आप करोड़ों लोगो तक पहुंचा सकते हैं।
  • पॉडकास्ट उन लोगों के लिए एक नया और जबरदस्त मौका है जो लीक से हटकर एक अद्वितीय कंटेंट का निर्माण कर रहे हैं और अपने ऑडियंस को भरपूर Knowledge, Entertainment और Lifestyle tips प्रदान कर रहे हैं।
  • पॉडकास्ट के जरिए किसी विषय को गहराई से समझने का मौका मिलता है, और वो भी उस विषय के एक्सपर्ट के द्वारा फिर चाहे वो वीडियो हो या आवाज के माध्यम से आप श्रोताओं के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जायेंगे।

पॉडकास्ट एपिसोड से पैसे कैसे कमाएं।

  • यदि आप एक पॉडकास्टर हैं और पॉडकास्ट वीडियो और ऑडियो से पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको हर हफ्ते एक विशेष पॉडकास्ट लेके आना पड़ेगा। आपके पॉडकास्ट के विषय रुचिकर हो जिससे लोग आकर्षित हों।
  • आप स्पॉन्सरशिप करके कमाई कर सकते हैं। यह सबसे आसान और अच्छा तरीका है। इसमें आप को किसी भी एक प्रोडक्ट के बारे में अपने ऑडियंस को बताना होगा इस तरीके से आप इसके बदले में अच्छा पैसा कमा सकते हैं ।
  • आप जब एक वीडियो पॉडकास्ट अथवा ऑडियो पॉडकास्ट बनाते हैं तो लोगो को अपने पॉडकास्ट के बीच में उनसे विज्ञापन की बात कर सकते हैं बस ध्यान रखें आपका पॉडकास्ट बहुत ही रुचिकर हो जिससे लोगो आपको और आकर्षित हों।
  • आप अपने विज्ञापनों की कीमत अलग-अलग तरीके से तय कर सकते हैं, आप विज्ञापन को एपिसोड में स्थान के हिसाब से रख सकते हैं और उसी हिसाब से आप उसका चार्ज लगा सकते हैं।
  • जो विज्ञापन एपिसोड के शुरआत या अंत में होते हैं वो कम कीमत के और छोटे होते हैं जबकि एपिसोड के बीच में चलने वाले विज्ञापन का रेट आप ज्यादा रख सकते हैं।

आने वाले भविष्य में पॉडकास्ट के फायदे और उपयोग क्या हैं

  • आप सोच नही सकते कि भविष्य में पॉडकास्ट के कई रूप आयेंगे जो हमारे जीवन में बहुत उपयोगी हो सकता है। सबसे पहली बात तो यह सस्ता है। आप बिना कोई बड़ा निवेश किए नया पॉडकास्ट लॉन्च कर सकते हैं।
  • पॉडकास्ट शिक्षा का एक प्रमुख माध्यम बन सकता है जिसके द्वारा छात्र विभिन्न विषयों को सीख समझ सकते हैं, यहां तक कि शिक्षक भी अपने छात्रों तक आसानी से अपनी बात को पहुंचा सकते हैं।
  • पॉडकास्ट कानूनी, वित्तीय और व्यावसायिक सेवा उद्योगों में बहुत अच्छा काम करता है। पॉडकास्ट आपको आने वाली चीज़ों की घोषणा करने, पोस्ट होने के बाद उसे आपके साथ शेयर करने और भविष्य में डाउनलोड करके फिर से देखने का एक बहुत अच्छा विकल्प है।
  • बिजनेस के लिए पॉडकास्ट सीरीज बहुत उपयोगी है। जो कंपनियां अभी शुरू हुई हैं जिन कंपनीज को अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रचार करना है और ज्यादा से जायदा लोगों तक जानकारी फैलाना है तो इसमें पॉडकास्ट बहुत काम आ सकता हैं। पॉडकास्ट मार्केटिंग के लिए एक नया टूल बनता जा रहा है, जिससे कंपनियां अपने ब्रांड के बारे में जागरूकता बढ़ा सकती हैं।
  • आने वाले भविष्य में पॉडकास्ट विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होंगे, जिससे विभिन्न भाषाई समुदायों तक पहुंचना और आसान हो जाएगा। आप यूं कह सकते हैं कि podcast का भविष्य बहुत उज्ज्वल है और यह विभिन्न क्षेत्रों में अपने उपयोग को बढ़ाता जा रहा है। यह शिक्षा, मार्केटिंग, मनोरंजन और जानकारी का एक सशक्त माध्यम बन रहा है, और आने वाले समय में इसकी लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद है।

Podcast नए ग्राहकों और क्लाइंट को आकर्षित करने और मौजूदा ग्राहकों के साथ तालमेल बनाने में मददगार होता है। अंतर्राष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस के माध्यम से दुनिया भर के पॉडकास्टर और श्रोता एक मंच पर आते हैं और एक दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा करते हैं।

Best Podcast Websites for 2024

क्या आपको पता है पॉडकास्ट वेबसाइट आपको अपने शो के बारे में नवीनतम अपडेट साझा करने, माल बेचने और श्रोताओं और व्यावसायिक साझेदारों के लिए संपर्क जानकारी प्रदान करने की जगह देती है। तो चलिए उन बेस्ट पॉडकास्ट के नाम जानते हैं जो आपको बेहतर स्थान देता आपके बिजनेस प्रमोशन के लिए : Adult money, Shift, Your ghost stories, Brainy Podcasts, Installation Art Podcast and This is your story.

पॉडकास्ट कैसे शुरू करें और इसके लिए किन साधनों की जरूरत होती है

Podcast बनाने के लिए कुछ चीजें की जरुरत पड़ती है। आरंभ करने के लिए, पॉडकास्टर्स को केवल बुनियादी उपकरणों की आवश्यकता होती है,

  • Podcast Record करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है MIC क्योंकि ज़ब आपका ऑडियो अच्छा होगा तभी आपका पॉडकास्ट कोई सुनेगा, लेकिन अगर हमारा ऑडियो ही ख़राब क्वालिटी मे होगा तो कोई नहीं सुनना चाहेगा
  • Podcast Record करने के बाद आपकी आवाज में कोई दिक्कत हो या बैकग्राउंड में कोई लाइट म्यूजिक आप डालना चाहते हैं तो आपको एक ऑडियो एडिटर की जरूरत पद सकती है। इसलिए आप एक अच्छा ऑडियो एडिटर भी साथ में रखें।
  • आपके घर में एक शांत कमरा हो जिसमे कोई भी बाहरी आवाज न आती हो। आपके परिवार में भी कोई ऐसा न हो जो बार बार आपको distrub करता हो।
  • सबसे पहले, आपको अपने पॉडकास्ट के लिए एक विषय चुनना होगा। प्रत्येक एपिसोड के लिए सामग्री की योजना बनाएं। विषय आपके निम्न हो सकते हैं : मोटिवेशनल, लव स्टोरी, मनोरंजन, समाचार, तकनीकी, निजी, लाइफ़ हैक्स द गुड लाइफ प्रोजेक्ट आदि।
  • आप एक शांत जगह पर रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने पॉडकास्ट को इंटरनेट पर अपलोड कर दीजिए।
  • सोशल मीडिया, ब्लॉग्स या यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने पॉडकास्ट का प्रचार करें।

पॉडकास्ट कहां से सुनें?

पॉडकास्ट सुनने के लिए बहुत से प्लेटफार्म है जहाँ आप पॉडकास्ट सुन सकते है :

  • गूगल पॉडकास्ट (Google Podcast),
  • एप्पल पॉडकास्ट (Apple Podcast),
  • स्पॉटीफाई (Spotify)
  • एंकर एफएम (Anchor Fm) आदि।

पॉडकास्ट के बारे में कुछ विचित्र और दिलचस्प तथ्य क्या हैं

  • 2004 में, ‘द ऑडियो ब्लॉग’ के रूप में पॉडकास्टिंग की शुरुआत हुई, लेकिन इसे असली पहचान 2005 में Apple द्वारा iTunes में पॉडकास्ट जोड़ने से मिली।
  • दुनिया भर में वर्तमान वर्ष 2024 तक 504.9 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान है। जिनमें 70 मिलियन से ज्यादा एपिसोड हैं।
  • एक बार कोई श्रोता पॉडकास्ट को पसंद कर लेता है, तो वह उसका नियमित श्रोता बन जाता है। औसतन लोग हफ्ते में 6-7 पॉडकास्ट सुनते हैं।
  • शुरुआत में पॉडकास्ट को लोग मनोरंजन के लिए सुनते हैं परंतु शैक्षिक पॉडकास्ट तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
  • लगभग 4 में से 1 इंटरनेट उपयोगकर्ता पॉडकास्ट सुनता है। आज 66% उपभोक्ता टीवी की तुलना में पॉडकास्ट पसंद करते हैं ।
  • पॉडकास्ट सुनने के लिए स्मार्टफोन सबसे पसंदीदा विकल्प है, 75% लोग इन्हें चुनते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए देखें : Podcast Statistics:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News