दिल्ली

Delhi Election Result Live : दिल्ली में शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत, केजरीवाल फिर पिछड़े

Delhi Election Result Live :

अमित शाह ने ट्वीट किया

“दिल्लीवासियों ने दिखा दिया है कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। गंदी यमुना, गंदा पीने का पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवर और गली-गली खुली शराब की दुकानों का जवाब जनता ने अपने वोट से दिया है। मैं दिल्ली में इस शानदार जीत के लिए दिन-रात काम करने वाले भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई देता हूं।

परवेश वर्मा की पत्नी स्वाति सिंह वर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “आज की जीत दिखाती है कि लोगों को भाजपा और पीएम मोदी पर भरोसा है।”

12.00pm : रुझान में बदलाव, आप के सुरेंद्र कुमार अब गोकलपुर से आगे

गोकलपुर निर्वाचन क्षेत्र में, आठवें दौर की मतगणना के बाद रुझान बदल गया है, अब आप के सुरेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं। उन्हें 29,042 वोट मिले हैं, जो भाजपा के प्रवीण निमेश से आगे हैं, जिन्हें 27,706 वोट मिले हैं। गोकलपुर में आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर अभी भी जारी है।

10:30 am: दिल्ली में BJP सरकार : दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। भाजपा 43 सीटों पर आगे है। आप ने 27 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है।

2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 41 और आम आदमी पार्टी (AAP) 29 सीटों पर आगे चल रही है।

पार्टी के वास्तविक प्रदर्शन को कम करके आंका : आप पार्टी

दिल्ली चुनाव के लिए मतगणना प्रक्रिया आज सुबह 8 बजे शुरू हुई। बुधवार को जारी एग्जिट पोल ने भाजपा को AAP पर बढ़त दिखाई। फिर भी, AAP प्रतिनिधियों ने बताया कि ऐतिहासिक रूप से, एग्जिट पोल ने उनकी पार्टी के वास्तविक प्रदर्शन को कम करके आंका है, और वे सत्ता बरकरार रखने के बारे में आशावादी बने हुए हैं।

BJP maintains decisive lead in trends

आप 30 सीटों पर आगे चल रही है। इनमें 5 सीटें ऐसी हैं, जिनमें पार्टी के प्रत्याशियों को एक हजार से कम की लीड है। केजरीवाल भाजपा के प्रवेश वर्मा से सिर्फ 386 वोट से आगे चल रहे हैं। तीमारपुर में AAP 215, मॉडल टाउन में 550, दिल्ली कैंट में 913, मेहरौली में 628 और गांधीनगर 192 वोटों से आगे है।

मुझे नहीं पता, मैंने दिल्ली चुनाव के नतीजे नहीं देखे हैं” ~ प्रियंका गांधी वाड्रा

https://twitter.com/SaffronSunanda/status/1888095169708519519?t=PZfE6gcaZ2TGja_4Ql_2Ng&s=09

Delhi Election Result Live update 11:00 am

  • CM आतिशी समेत 3 मंत्री पीछे
  • आतिशी कालकाजी सीट से 1342 वोटों से भाजपा के रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रही हैं।
  • भाजपा के करम सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
  • गोपाल राय बाबरपुर सीट से 8995 वोटों से आगे हैं। यहां भाजपा के अनिल वशिष्ठ दूसरे नंबर पर हैं।
  • इमरान हुसैन बल्लीमारन सीट से 1834 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के कमल बागरी दूसरे नंबर पर हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News