हेल्थ टिप्स

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन से घरेलू उपाय करने चाहिए?

आज के समय में मोबाइल, कंप्यूटर और गलत जीवनशैली के कारण आँखों की रोशनी कमजोर होना एक आम समस्या बन गई है। छोटी उम्र से लेकर बुजुर्गों तक, कई लोग धुंधला दिखना, आँखों में जलन और थकान जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हालांकि, सही आहार, नियमित आँखों के व्यायाम और कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आँखों की रोशनी को प्राकृतिक रूप से बढ़ाया जा सकता है और लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

आंखों की रोशनी बढाने हेतु :-

  • जब-जब मौका मिले सामान्य पानी से आंख धोयें।
  • रात में सोने से पहले पैरों के तलवों पर सरसों तेल लगायें। नाभी में सरसों तेल या शुद्ध गौघृत लगायें।
  • सुबह-सुबह नींद खुलने पर पहला काम मुंह में एक ऊंगली डाल कर उस पर लार लगायें फिर यह लार आंखों में काजल के तरह लगायें।
  • पके पपीते का नियमित सेवन, सुबह से दोपहर तक ही तथा भोजन से पहले या उसके दो घण्टे बाद ही। हरी साग-सब्जियों का सेवन।
  • आंखों का व्यायाम – पुतली चारों तरफ घुमाना, दोनों तरफ।
  • सप्तामृत लौह, पुनर्नवा मण्डूर, कैशोर गुग्गुल – आयुर्वेद यह सब शास्त्रीय दवायें बताता सेवन हेतु। उजाला आई ड्राॅप (हिमालय केमिकल लेबोरेट्री फार्मेसी, हरिद्वार की original ही) वाह्यप्रयोग हेतु।
  • लैपटाप, मोबाइल व कंप्यूटर पर काम करते समय कमरे में पर्याप्त रोशनी जरूर रखें अन्यथा आंखों पर अनावश्यक जोर पड़ेगा।दिन में चार से पांच बार आंखों पर पानी के छीटें मारें।
  • गुलाब जल का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डॉक्टर की सलाह लेकर आप गुलाब जल की दो तीन बूंद को हफ्ते में दो से तीन बार आंखों में डाल सकते हैं।
  • सरसों का तेल इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। ट्रायल करने के दौरान लोगों के पैरों में करीब 10 मिनट तक रोजाना सरसों के तेल की मालिश की गई और उनके देखने की क्षमता में सकारात्मक रूप से सुधार भी देखने को मिला।
  • नियमित रूप से व्यायाम करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। इस पर डॉक्टरी अध्ययन भी किए गए हैं जिसमें इस बात की पुष्टि होती है कि नियमित रूप से व्यायाम करने वाले और हेल्दी वेट रखने वाले लोगों में आंखों की रोशनी काफी अच्छी होती है।

कुछ और अन्य उपाय : बादाम सौंफ और मिश्री आंखों की रोशनी को बढ़ाने का सबसे अच्छा उपाय है तो 7 बादाम और 5 ग्राम सौंफ और 5 ग्राम मिश्री को ले लीजिए फिर इन तीनों चीजों को आपस में मिलाकर कूट लें जब इन तीनों का मिश्रित चूर्ण बन जाए तो रात के समय सोने से पहले इसका सेवन दूध के साथ करें और इसका सेवन लगातार 7 दिनों तक करें इससे आपकी आंखों की रोशनी कई गुना बढ़ जाएगी और जिन्हें चश्मा पहनना पड़ता है उनका चश्मा भी उतर जाएगा।

सही आहार (Diet)

आँखों की सेहत के लिए पोषण सबसे ज़रूरी है:

  • गाजर – इसमें विटामिन A होता है, जो आँखों के लिए बहुत लाभदायक है
  • पालक, मेथी, हरी सब्जियाँ – ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन से भरपूर
  • आंवला – विटामिन C का अच्छा स्रोत
  • बादाम और अखरोट – ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर
  • दूध और घी – आँखों की ताकत बढ़ाते हैं

आँखों के व्यायाम (Eye Exercises)

रोजाना 5–10 मिनट करें:

  • पलकों को तेजी से झपकाना (Blinking)
  • दूर और पास की चीज़ पर फोकस करना
  • आँखों को गोल-गोल घुमाना
  • पाल्मिंग (Palming) – हाथों से आँखों को ढककर आराम देना

घरेलू उपाय

  • गुलाब जल – रात में 1–2 बूंद डाल सकते हैं
  • खीरे के स्लाइस – आँखों पर रखने से ठंडक मिलती है
  • आंवला जूस – रोज सुबह पीना फायदेमंद

स्क्रीन टाइम कम करें

आजकल मोबाइल और कंप्यूटर से आँखें कमजोर होती हैं:

  • हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें (20-20-20 नियम)
  • रात में मोबाइल कम इस्तेमाल करें
  • ब्लू लाइट फ़िल्टर का उपयोग करें

पूरी नींद लें

  • रोज 7–8 घंटे की नींद जरूरी है
  • नींद की कमी से आँखों में जलन और कमजोरी आती है

महत्वपूर्ण सलाह

अगर आपको ये समस्या हो:

  • धुंधला दिखना
  • बार-बार पानी आना
  • सिरदर्द

तो तुरंत आँखों के डॉक्टर से जांच कराएं।

गाय के दूध से निर्मित शुद्ध की कई परेशानियों व रोगों में काम आता है इसमें कई प्रकार के मिनरल्स और विटामिंस पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ-साथ और भी कई प्रकार के रोगों में काम आता है जैसे हृदय रोग में भी बहुत लाभदायक है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News