स्टॉक मार्किट

Business News : share market की तेजी रही बरकरार, सोना पहुंचा All time high पर

Stock Market update: sensex nifty रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। निफ्टी लगातार 5वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी पहली बार 26,000 के पार बंद हुआ। निफ्टी की लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। एनर्जी, रिटेल, मेटल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा। निफ्टी पहली बार इस स्तर के पार निकला और इसके ऊपर ही क्लोजिंग दी. सेंसेक्स भी पहली बार 85,200 के पार निकला।

बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। पावर, मेटल, मीडिया और रियल्टी इंड्स 0.5-2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। उधर पीएसयू बैंक और आईटी इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट रही माह के अंत में सेंसेक्स 255.83 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 85,169.87 के स्तर पर बंद हुआ।

सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई

25 सितंबर को सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई तो टच कर दिया। 25 सितम्बर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 496 रुपए बढ़कर 75,260 रुपए पर पहुंच गया। उधर चांदी की कीमत को भी रफ्तार पकड़ते देखा गया। ये 1,922 रुपए महंगी होकर 90,324 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 88,402 रुपए पर थी।

ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है। यानी इस साल सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में चांदी के भाव गिर गए। सोना पिछले बंद भाव पर ही खुला।

Comments

Related News